Uttar Pradesh Best Tourist Places: उत्तर प्रदेश के ये हैं 5 बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट, आप भी जरूर घूमकर आएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 02:53 PM IST

Uttar Pradesh Best Tourist Places: अयोध्या उत्तर प्रदेश का मुख्य पर्यटक स्थल है, जो पर्यटन यात्रियों को अपनी और खींचता है। अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। फैजाबाद जिले में आने वाले इस शहर में रोज हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

Uttar Pradesh Best Tourist Places: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भारत के उत्तर के बसा देश का आबादी के रूप में सबसे बड़ा राज्य है। 75 जिलों और 18 मंडलों से मिलकर बना उत्तर प्रदेश राज्य अपनी वैभवशाली विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। अगर आप भारत भ्रमण करना चाहते हैं तो बिना उत्तर प्रदेश घूमें आप भारत की सांस्कृतिक विरासत से पूरी तरह रूबरू नहीं हो पाएंगे। भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, गौतम बुद्ध और ताज महल जैसे प्रसिद्ध स्थानों के लिए फेमस उत्तर प्रदेश के 5 सबसे प्रसिद्ध घूमने के स्थानों (Famous Places To Visit) के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

Uttar Pradesh Best Tourist Places

Uttar Pradesh Best Tourist Places

वाराणसी

उत्तर प्रदेश का शहर वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर माना जाता है, जो कि अब तक आबाद है। गंगा नदी के किनारे बसा वाराणसी शहर जिसे काशी और बनारस के नामों से भी जाना जाता है। ये शहर अपने आकर्षक शिव मंदिर, तंग और घुमावदार गलियों और गंगा घाट व साधु संतों के लिए प्रसिद्ध है।

End of Feed