Places to visit in North East: गर्मी की छुट्टियों में परिवार संग कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो मई के महीने में नॉर्थ ईस्ट (North East) का चक्कर मार सकते हैं। भारत का पूर्वोत्तर छोर खूबसूरती और संस्कृति के मामले में किसी से कम नहीं है। परिवार के साथ अगर आपको आने वाली छुट्टियों में सुकून भरे पल बिताने हैं। तो पूर्वोत्तर भारत बेहतरीन चॉइस हो सकता है। नदी, पहाड़, झरने, पशू-पक्षी और स्वाद का खजाना माना जाने वाला भारत का किनारा आपका मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
तो अगर अपनी काम-काज और भागा दौड़ी वाली जिंदगी से कुछ वक्त का ब्रेक चाहिए। और मई-जून की छुट्टियों में बच्चों के साथ बजट में क्वालिटी टाइम बिताने की चाह रखते हैं। तो अभी से नॉर्थ ईस्ट की इन जगहों पर बढ़िया बूकिंग कर लिजिए। पूर्वोत्तर भारत में आप प्रकृति की गोद में कुछ बेहतरीन समय व्यतीत करने के साथ रोमांचक से भरा अनुभव भी कर सकते हैं। देखें परिवार के साथ जाने के लिए नॉर्थ ईस्ट की बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स –
गंगटोक (Gangtok)
प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज ये शहर पूर्वोत्तर की शान माना जाता है। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये शांत, शीतल और सौम्य वातावरण वाली जगह बढ़िया हो सकती है। ट्रेकिंग, कैम्पिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज के लिए गंगटोक के आस पास नाथुला पास, ल्हासा फॉल्स, ताशी व्यू पॉइंट, बकथंग वाटरफॉल जैसी बहुत सी अच्छी जगहें हैं। यहां आकर आप याक की सवारी भी कर सकते हैं।
पेलिंग (Pelling)
कुछ दिनों के लिए अगर शहर के शोर से दूर रहना चाहते हैं, तो पेलिंग बढ़िया जगह हो सकती है। पूर्वोत्तर की इस जगह से आप कंचनजेंगा की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं। स्वाद के चटकारे लेते हुए आप पूर्वी संस्कार, संस्कृति का बेहतरीन मेल देख सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए पेलिंग में रींबी वाटरफॉल, सेवारो रॉक गार्डन, कालूक, सिंहशोर ब्रिज जरूर देखें। पेलिंग में हाइकिंग, बर्ड वॉचिंग, रोप स्लाइडिंग बेस्ट हो सकती है।
गुवाहाटी (Guwahati)
पूर्वोत्तर की सैर करें और गुवाहाटी में कुछ दिन न गुजारे ऐसा कैसे हो सकता है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर बसा असम का ये सबसे बड़ा शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इतिहास और प्रकृति में गहरी छवि रखने वाला गुवाहाटी एक बार जरूर जाएं।
दार्जिलिंग (Darjeeling)
परिवार के साथ छुट्टियों में हिल स्टेशन जाना चाहते हैं। तो दार्जिलिंग की वादियां आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। दार्जिलिंग में आप चाय की महक के बीच हिमालय की पहाड़ियों का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। इसी के साथ दार्जिलिंग आकर टाइगर हिल, बतासिया लूप, नाइटिंगल पार्क, जापानीज पीस पगौड़ा जरूर देखें। दार्जिलिंग ट्रिप में टॉय ट्रेन, ट्रेकिंग, शॉपिंग, कैम्पिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।
शिलॉन्ग (Shillong)
दिल छूती प्रकृति की अदाओं को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो शिलॉन्ग आना बहुत अच्छा हो सकता है। यहां आकर आपको गीत-संगीत और संस्कृति का अनोखा मेल देखने को मिल सकता है। एलीफैंट फॉल्स, शिलॉन्ग पीक, उमियम झील, डेविड स्कॉट ट्रेल्स शिलॉन्ग के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं।
कालिमपोंग (Kalimpong)
तिब्बत की संस्कृति का पहचम लहराती ये जगह अपनी खूबसूरती के लिए बेहद पॉपुलर है। चर्च, हसीन वादियां, मोनेस्ट्रीज से लबरेज ये जगह आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। हाइकिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग कालिमपोंग की खासियत में शामिल है।
तवांग (Tawang)
गर्मियों की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट के तवांग का चक्कर जरूर लगाएं। पूर्वोत्तर का ये प्यारा सा शहर दलाई लामा का जन्मस्थल भी है। अध्यात्म की लहर वाले तवांग शहर में मई में महीने में परिवार संग जरूर जाए।
मेघालय (Meghalaya)
नदी, झील, झरने, पहाड़ देखने की चाह है, तो मेघालय की गलियों में कुछ दिन जरूर गुजारे। बादलों से घिरा मेघालय आपको कभी निराश नहीं करेगा।
