थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी! वीजा-फ्री एंट्री रहेगी जारी, लेकिन जान लें नया नियम

Thailand Tourism: थाईलैंड घूमने जा रहे इंडियन्स के लिए खुशखबरी सामने आई है। जिसके मुताबिक भारतीयों की वीजा-फ्री एंट्री जारी रहेगी। हालांकि इसमें एक नियम जोड़ दिया गया है, आइए जानते हैं क्या है ये नया नियम...

Thailand Tourism: यदि आप इस साल थाईलैंड की खूबसूरत बीच, रंगीन नाइटलाइफ और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि इस सुविधा के साथ एक अहम बदलाव भी किया गया है, जिसे जानना हर यात्री के लिए जरूरी है। अब भारतीय नागरिक बिना वीजा के थाईलैंड तो जा सकेंगे, लेकिन उनके रुकने की अधिकतम अवधि 60 दिन से घटाकर 30 दिन कर दी गई है। तो अब थाईलैंड जाने से पहले आपको ये नियम (Thailand Visa Free Entry) जरूर जान लेना चाहिए।

Thailand Tourism

थाईलैंड घूमने का नया वीजा नियम

क्या है वीजा का नया नियम

थाईलैंड जा रहे भारतीय पर्यटक अभी तक वीजा-फ्री व्यवस्था के तहत वहां 60 दिनों तक रह सकते थे। नए नियम के अनुसार यह अवधि घटाकर 30 दिन कर दी गई है। यानी अगर आपकी यात्रा एक महीने से अधिक की है, तो आपको पहले से जरूरी वीजा प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं 30 दिन या उससे कम की छुट्टियों की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए पहले की तरह बिना वीजा यात्रा का रास्ता खुला रहेगा।

End of Feed