यात्रा

वसंत ऋतु में मनाली की ओर क्यों भागते हैं पर्यटक, कारण जानकर नहीं रोक पाएंगे खुदको

Manali In Spring: सुंदर गुलाबी और सफेद फूलों का नजारा मनाली में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मनाली फलों के बागों के लिए भी जाना जाता है। सेब के बागों में जाकर उन्हें खिलते हुए देखने का सबसे अच्छा समय वसंत ही है। पर्यटकों के लिए मनाली में कुछ ना कुछ हमेशा ही खास रहता है लेकिन, वसंत के मौसम की कोई टक्कर नहीं है।

Image

Manali

Spring Travel Destination: भारत के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक मनाली ऐसी जगह है जहां हर मौसम में सबके लिए कुछ ना कुछ खास जरूर होता है। सर्दियों में मनाली एक सफेद स्वर्ग में बदल जाता है वहीं वसंत ऋतु आते-आते यह एक हरे-भरे स्वर्ग मे तब्दील हो जाता है। वसंत ऋतु में यहां का नजारा देखने लायक होता है। वसंत के मौसम में यहां आसमान पैराग्लाइडिंग का शौक रखने वाले पर्यटकों से भरा हुआ रहता है।

वसंत के मौसम में यहां चारों ओर आपको हरियाली, कल-कल करती नदियां और रंगीन सड़कें दिखाई देंगी। वसंत ऋतु में मनाली की यही खूबसूरती है जिसे महसूस करने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां खिंचे चले जाते हैं। जैसे-जैसे सर्दी कम होती है, मनाली खिलते फूलों, हरी-भरी घाटियों और एक ताजा माहौल के साथ जीवंत हो उठता है।

रोमांच और फोटोग्राफी से लेकर शांतिपूर्ण रिट्रीट और सांस्कृतिक उत्सवों तक, यह मौसम हर यात्री के लिए एकस्प्लोर करने का बेस्ट टाइम होता है। 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान के साथ, आप हवा में ठंडक का आनंद लेने के साथ ही गर्म दिन का आराम भी पा सकते हैं।

अगर आप सैर-सपाटा और ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो अत्यधिक ठंड या गर्मी की चिंता किए बिना आगे बढ़ सकते हैं। पहाड़ों की ठंडी हवा और साफ नीला आसमान इस मौसम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। बर्फ पिघलते ही मनाली फूलों की दुनिया में तब्दील हो जाती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article