भूल जाएंगे लद्दाख का पैंगोंग लेक, भारत की ये झील कराती है विदेश सा फील

रास्ता लंबा है, कुछ हिस्सों में सड़क खराब मिल सकती है और ऊंचाई भी काफी ज्यादा है। इसलिए यहां रात रुककर आराम से घूमना बेहतर रहता है।

लद्दाख घूमने का प्लान बनाते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले पैंगोंग त्सो का नाम आता है। नीला पानी, ऊंचे पहाड़ और चारों तरफ फैला सन्नाटा इसे बेहद खास बनाते हैं। वैसे लद्दाख में एक ऐसी झील भी है, जो खूबसूरती के मामले में पैंगोंग को कड़ी टक्कर देती है। खास बात यह है कि यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या भी तुलनात्मक रूप से कम है। यह झील है त्सो मोरीरी।

TSO Moriri lake

लद्दाख का त्सो मोरीरी लेक (Photo: iStock)

पूर्वी लद्दाख के चांगथांग पठार में करीब 4,522 मीटर की ऊंचाई पर स्थित त्सो मोरीरी को देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो सकता है कि आप भारत में हैं। कई बार इसका नीला पानी और आसपास का सुनसान पहाड़ी इलाका किसी विदेशी जगह जैसा लगता है।

End of Feed