फीका पड़ जाएगा मालदीव, समंदर किनारे यहां बिताओं शांति के 2 पल, फिल्मी सितारों को खूब आती है पसंद

Seychelles Tourism: भारतीय महासागर में स्थित खूबसूरत और प्राचीन द्वीपसमूह सेशेल्स (Seychelles) पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस इस जगह आप समंदर किनारे शांति से 2 पल बिता सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि सेशेल्स फिल्मी सितारों को भी खासा पसंद आता है।

Seychelles Tourist Places: मालदीव और थाईलैंड से अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार आपको सेशेल्स यात्रा का प्लान करना चाहिए। यह देश 115 द्वीपों का एक समूह है जो मौजूदा समय में पर्यटकों का खासा ध्यान खींच रहा है। एक अद्भुत छुट्टी का अनुभव करना हो या फिर शहर की भागम-भाग और चिल्लम-चिल्ली से राहत पानी हो सेशेल्स की यात्रा हर लिहाज से आपके लिए खास ही रहने वाली है। ये खूबसूरत द्वीप सफेद रेत, नीले पानी और हरे-भरे जंगलों से भरा हुआ है जो घुमक्कड़ लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

शानदार समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध इस जगह पर आप परिवार के साथ या फिर अपने किसी खास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। महे, प्रसलिन और लाडिगुए सेशेल्स के प्रमुख द्वीप हैं जिसके दीदार के लिए दूर-दूर से पर्यटक इस देश की यात्रा करते हैं। सेशेल्स का सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख द्वीप महे है वहीं अगर आप शांत द्वीप की तलाश में हैं तो फिर आपको लाडिगुए की यात्रा करनी चाहिए।

End of Feed