IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Mystical Nepal Package Ex Mumbai नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। नेपाल के प्रमुख शहरों काठमांडू और पोखरा की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। नेपाल प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ एक बेहद खूबसूरत देश है। इसकी सीमा चीन और भारत से लगती है। इस देश में दुनिया की दस सबसे ऊंची चोटियों में से आठ शामिल हैं। नेपाल माउंट एवरेस्ट का देश है, जो दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है और गौतम बुद्ध की जन्मस्थली- लुम्बिनी भी यहीं पर मौजूद है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें 03 रातों का काठमांडू आवास और 02 रातों का पोखरा आवास शामिल है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है। नेपाल में एक स्थानीय अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपके साथ होगा ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में कवर है।
14 अप्रैल 2025 को मुंबई से काठमांडू के लिए उड़ान भरी जाएगी। खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल के लिए खर्चा 54,930 रुपए है। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 46,900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 37,900 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO018 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इन नंबर पर वॉट्सएप कर सकते हैं।
