Seychelles Tourist Places: मालदीव और थाईलैंड से अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार आपको सेशेल्स यात्रा का प्लान करना चाहिए। यह देश 115 द्वीपों का एक समूह है जो मौजूदा समय में पर्यटकों का खासा ध्यान खींच रहा है। एक अद्भुत छुट्टी का अनुभव करना हो या फिर शहर की भागम-भाग और चिल्लम-चिल्ली से राहत पानी हो सेशेल्स की यात्रा हर लिहाज से आपके लिए खास ही रहने वाली है। ये खूबसूरत द्वीप सफेद रेत, नीले पानी और हरे-भरे जंगलों से भरा हुआ है जो घुमक्कड़ लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।
शानदार समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध इस जगह पर आप परिवार के साथ या फिर अपने किसी खास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। महे, प्रसलिन और लाडिगुए सेशेल्स के प्रमुख द्वीप हैं जिसके दीदार के लिए दूर-दूर से पर्यटक इस देश की यात्रा करते हैं। सेशेल्स का सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख द्वीप महे है वहीं अगर आप शांत द्वीप की तलाश में हैं तो फिर आपको लाडिगुए की यात्रा करनी चाहिए।
एडवेंचर के शौकीन और साहसिग गतिविधियों में रूची लेने वाले पर्यटकों के लिए ये देश जन्नत है। सेशेल्स के तट पर आप स्नोर्कलिंग और सर्फिंग का आनंद ले सकते हैं। वन्यजीव सफारी, समुद्र तटों पर आराम और द्वीपों की सैर यहां करने और देखने के लिए बहुत कुछ है।
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर सेशेल्स यात्रा की कुछ खूबूसरत तस्वीरें शेयर की थीं। अनन्या द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया था और लोगों के मन में इस देश की यात्रा के बारे में डिटेल में जानने की इच्छा प्रकट हुई थी।
