यात्रा

क्या सऊदी अरब के वीजा बैन से आपकी हज योजना होगी प्रभावित, डिटेल में समझें

Hajj Visa 2025: सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। जून 2025 के मध्य तक प्रभावी इस नए बैन का उद्देश्य अनधिकृत यात्रियों को हज के लिए देश में आने से रोकना है। समझने की कोशिश करते हैं कि भारत से पर्यटक हज की यात्रा के लिए जा सकते हैं या नहीं।

Image

Saudi Arabia Visa

Saudi Arabia Visa Ban: हाल ही में सऊदी अरब ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत सहित 14 देशों के नागरिकों के लिए उमराह, व्यापार और पारिवारिक यात्रा वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। हज यात्रा के समापन के साथ जून 2025 के मध्य तक ये नया नियम प्रभावी रहेगा।

इस निलंबन का मुख्य उद्देश्य हज के मौसम के दौरान भीड़भाड़ को नियंत्रित करना और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या अब भारत से पर्यटक हज की यात्रा के लिए जा सकते हैं या नहीं। यात्रियों के लिए यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह निलंबन उन व्यक्तियों को प्रभावित नहीं करता है जिन्होंने आधिकारिक हज वीजा प्राप्त किया है।

वैध हज परमिट रखने वाले तीर्थयात्रियों को मक्का में प्रवेश करने और तीर्थयात्रा में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। 13 अप्रैल, 2025 तक उमराह के लिए भी आप वीजा प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बाद हज के अंत तक वीजा जारी नहीं किए जाएंगे।

बता दें कि ये बैन विशेष रूप से अन्य वीजा श्रेणियों को लक्षित करता है ताकि अनधिकृत व्यक्तियों को उचित रजिस्ट्रेशन के बिना हज करने से रोका जा सके। उचित रजिस्ट्रेशन के बिना एंट्री से भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा होती हैं। इसके अतिरिक्त, 1 फरवरी 2025 से सऊदी अरब भारत सहित 14 देशों के तीर्थयात्रियों के लिए केवल एकल-प्रवेश वीजा जारी कर रहा है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article