Forts In India: टीवी या फिर मोबाइल फोन में समय व्यर्थ करने की बजाए इस बार आप महाराष्ट्र की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। ये यात्रा आपके और आपके परिवार को मराठा इतिहास खासतौर से छत्रपति शिवाजी महाराज को करीब से जानने का मौका देगा। महाराष्ट्र में मौजूद इन किलों को लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर देखने जाना चाहिए।
सिंधुदुर्ग किला: परिवार के साथ आप सिंधुदुर्ग किला की यात्रा जरूर करें। ये भव्य किला भारत के समुद्री किलों में से एक जाना जाता है। किले के चारों ओर की चट्टानें आपके सामने इतिहास को खोलकर रख देगी। 48 एकड़ में फैले इस किले का संबध छत्रपति शिवाजी महाराज से है। इसके निकटतम रेलवे स्टेशन कोंकण है।
शिवनेरी किला: महाराष्ट्र के पुणे के करीब जुन्नर गांव में मौजूद शिवनेरी किला बेहद प्राचीन है। इस किले में माता शिवाई का मंदिर है जो पर्यटकों को खासा लुभाता है। मराठा इतिहास को करीब से जानने के लिए आपको परिवार के साथ इस किले की यात्रा का प्लान जरूर करना चाहिए। किले में कई तरह की प्राचीन गुफाएं भी हैं।
रायगढ़ किला: महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड पहाड़ी पर बना हुआ ये किला खूबसूरत घाटियों का दिलकश नजारा प्रस्तुत करता है. इस किले की खास बात ये है कि यहां तक पहुंचने के लिए 1737 सीढ़ियां को चढ़ना पड़ता है। सीढ़ी से यात्रा करना आपके लिए बेहद रोचक हो सकता है। हालांकि, रोपवे का भी इस्तेमाल करके आप मंजिल तक पहुंच सकते हैं।
