यात्रा

घुमक्कड़ लोगों के लिए स्वर्ग है पुष्‍कर, पवित्र झील में स्नान करने के साथ कर आओ खरीदारी

Pushkar: अगर आप घूमने के लिए किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आप पुष्कर का रुख कर सकते हैं। पुष्कर को बकैट लिस्ट में शामिल क्यों करें इसके पीछे के कारण को जानकर आप भी फटाफट से यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है।

Image

Pushkar

Travel Bucket List: राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक शहर पुष्कर किसी रहस्यमय आकर्षण से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती जीवंत संस्कृति, परिदृश्य और आध्यात्मिक सार दुनिया भर के यात्रियों को मंत्रमुग्ध करती आ रही है। ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों, झीलों और मेलों के लिए फेमस पुष्कर की यात्रा आपकी बकेट लिस्ट में शामिल करने के 3 अनिवार्य कारण यहां विस्तार से बताए गए हैं।

पुष्‍कर झील: पुष्‍कर झील को पुष्‍कर की आत्‍मा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। यह एक पवित्र झील है जो आध्यात्मिकता और शांति की आभा से घिरी हुई है। यह झील 52 घाटों से घिरी हुई है जहाँ भक्त पवित्र स्नान करते हैं। मान्यता है कि यहां स्नान भर करने से सारे पाप धुल जाते हैं और आत्मा को शुद्धी मिलती है। यहां का शांत वातावरण इस जगह को खास बनाता है। सूर्यास्त और सूर्योदय के दौरान यहां का नजारा देखते ही बनता है।

रेगिस्तानी सफारी: पुष्कर में डेजर्ट सफारी करना लगभग हर पर्यटक का सपना होता है। ये रेगिस्तानी सफारी आपको सीधे राजस्थान की सुनहरी रेत के बीचों बीच ले जाती है। पारंपरिक अनुभव के लिए आप ऊंट सफारी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां जीप सफारी भी आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। रेगिस्तान की सफारी सिर्फ रेत के पार की सवारी नहीं है बल्कि यह राजस्थान की आत्मा का प्रवेश द्वार है।

खरीदारी का स्वर्ग: खरीदारी करने के लिए पुष्कर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। राजस्थान की समृद्ध कलात्मकता और संस्कृति को प्रतिबिंबित करने के लिए पुष्कर बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। हलचल भरी गलियों में घूमते हुए आप पुष्कर में खरीदारी का लुत्फ उठा सकते हैं। हस्तनिर्मित आभूषण से लेकर पारंपरिक डिजाइनों से सजी रंगीन चूड़ियां आपको सब यहां मिल जाएंगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article