विदेश में इस हसीन जगह रहती हैं Priyanka Chopra, आप भी इंटरनेशनल ट्रिप की कर सकते हैं प्लानिंग

  • Authored by: अवनि बागरोला
  • Updated Mar 19, 2023, 11:02 PM IST

International Trip To Los Angeles: परिवार या दोस्तों के साथ कहीं विदेश घूमने की मन है और बढ़िया ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं। तो लॉस एंजेलिस, कैलिफॉर्निया और उसके आस पास की जगहें, आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। देखें शानदार इंटरनेशनल ट्रिप के लिए कौन सी जगहे आपके काम की हो सकती है।

International Trip To Los Angeles: घूमने-फिरने के शौकीन लोग, अगर आने वाली छुट्टियों में किसी शानदार इंटरनेशनल ट्रिप (International Trip) पर जाने का मन बना रहे हैं, तो लॉस एंजेलिस (Los Angeles) बढ़िया चॉइस हो सकती है। चहल-पहल, रंग और शानदार ट्रेवल डेस्टिनेशंस से लबरेज ये शहर आपको कभी निराश नहीं करेगा। लॉस एंजेलिस में आप यूनिवर्सल स्टूडियोज में बेहतरीन एडवेंचर कर सकते हैं। ग्रीफिथ ऑबर्जवेटरी में अंतरिक्ष का अनोखा रूप देख सकते हैं। साथ ही साथ लॉस एंजेलिस और इसके आस पास की जगहों पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर मेनमेड कलाकृतियों तक का अनुभव मिल सकता है।

Los Angeles Travel Destinations

Los Angeles Travel Destinations

Los Angeles

दुनिया का एंटरटेनमेंट कैपिटल माने जाने वाले लॉस एंजेलिस में हर किसी के लिए कुछ न कुछ बहुत खास है। वर्ल्ड क्लास म्यूजियम, एडवेंचर पार्क, नाइट लाइफ, स्पोर्ट्स, थिएटर और आर्ट को करीब से एक्सप्लोर करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए लॉस एंजेलिस किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तो अगर आप भी इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लॉस एंजेलिस और कैलिफॉर्निया की सैर बेहतरीन हो सकती है। देखें लॉस एंजेलिस में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहें -

End of Feed