Uttarakhand Travel: उत्तराखंड घूमने का है प्लान, तो इन जगहों को जरूर करें अपनी लिस्ट में शामिल, तबीयत हो जाएगी खुश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 04:11 PM IST

Uttarakhand Travel: उत्तराखंड में रोडवेज का एक अच्छा नेटवर्क है। दिल्ली और आसपास के कई शहरों से अंतरराज्यीय बस और टैक्सी लेकर आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है।

Uttarakhand Travel: उत्तराखंड (Uttarakhand) उत्तर भारत का वह राज्य है, जिसे देवताओं की भूमि यानी देवभूमि (Devbhumi) के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड उत्तर में चीन और पूर्व में नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है। इसके दो मुख्य क्षेत्र गढ़वाल (Garhwal) और कुमाऊं (Kumaun) हैं। दुनियाभर से पर्यटक (Tourist) यहां घूमने (Travel) स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग, वन्यजीव अभ्यारण, चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) और ध्यान व योग के लिए आते हैं।

Uttarakhand Travel

Uttarakhand Travel

कैसे पहुंचे उत्तराखंड?

फ्लाइट से पहुंचे उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो हवाई अड्डे हैं- राजधानी देहरादून के पास जौलीग्रांट हवाई अड्डा और नैनीताल के पास पंतनगर हवाई अड्डा। जौलीग्रांट हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद जैसे देश के बड़े महानगरों जुड़ा हुआ है, वहीं पंतनगर हवाई अड्डा केवल दिल्ली से जुड़ा हुआ है।

End of Feed