यात्रा

मई में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप की अभी से कर लें प्लानिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 24, 2023, 06:52 PM IST

Best places to visit in May: मई-जून की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने-फिरने का मन है, तो बेहतरीन फैमिली टाइम बिताने के लिए आप कोई शानदार ट्रिप पर जा सकते हैं। ये रही है इंडिया की सबसे बेस्ट टूरिस्ट लोकेशंस, जहां मई के महीने में जाना एकदम परफेक्ट हो सकता है।

Image

May travel destinations

Best places to visit in May: परिवार या दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का मन है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि मई के महीने में (May travel destinations) गर्मी से दूर आखिर जाएं तो जाएं कहां, तो इंडिया की ये ट्रेवल डेस्टिनेशंस (Travel destinations in India) आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। परिवार या पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाने का मजा ही कुछ और है, कहीं सफर करके ही आप एक दूसरे के और करीब आते हैं। फैमिली बॉन्डिंग मजबूत करने और रिश्तों में मिठास लाने के लिए ही आप भी मई के लिए अभी से कोई शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

विदेश ही नहीं देश में भी कई सारी ऐसी बहुत ही खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशंस हैं, जो आपको अपनी सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देंगी। आप घूमते-घूमते जरूर थक डाएंगे पर ये जगहें खत्म नहीं होंगी। बेहतरीन ट्रेवल के लिए ये रही इंडिया की टॉप टूरिस्ट लोकेशंस (Top Tourist Locations of India), जहां पर आपको इन आने वाली छुट्टियों में जरूर जाना ही जाना चाहिए। शहर की गर्मी और भाग-दौड़ से कुछ दिन का ब्रेक लेकर आप हल्की ठंड या बारिश वाली इन जगहों पर बढ़िया समय बिता सकते हैं। देखें साल के सबसे गर्म महीने मई में सैर करने के लिए 2023 की सबसे बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशंस -

Best Travel Destination to visit during May, मई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

कोडाईकनाल, तमिल नाडू
kodaikanal

kodaikanal

तमिल नाडू के डिंडीगुल जिले में बसा ये हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती से बेशक आपका मन मोहित कर देगा। घने जंगल, प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज इस हिल स्टेशन को प्रिंसेस ऑफ ऑल हिल स्टेशंस के रूप में भी संबोधित किया जाता है। कोडाईकनाल के नाम के साथ प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं बल्कि सुनहरे इतिहास का भी गहरा जुड़ाव है। प्रकृति प्रेमी कोडाईकनाल आकर बेहतरीन समय व्यतीत कर सकते हैं। यहां पर आपको झरने, जंगल, लंबे-लंबे पेड़ और शांत वारावरण का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलेगा। मई के महीने में कोडाईकनाल का तापमान 13 से 22 डिग्री के बीच में रहता है। यहां की कोडाई झील, ब्रायंट पार्क, कास्केड वाटरफॉल, गूना केव, बीयर शोला वाटरफॉल आदि मस्ट विजिट लोकेशंस हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

rishikesh

rishikesh

रोमांच से भरपूर छुट्टियां मनानी है, तो ऋषिकेश के घाट आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। धार्मिक महत्व रखने वाले ऋषिकेश में आपको बेहद खूबसूरत आश्रम, केफेज, घाट, मंदिर और प्रकृति का अनूठा रूप देखने को मिलेगा। हिमालय की गोद में बसा ऋषिकेश मई के महीने में घूमने के लिए अच्छी जगह है। मई में यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री के आस पास जाता है। ऋषिकेश में आप त्रिवेणी घाट, राम झूला, तेरा मंजिल मंदिर, नीर गद्दू फॉल, रिवर राफ्टिंग, पटना वाटरफॉल, राजाजी नेशनल पार्क, वैष्ठा केव, बंजी जंपिंग आदि जैसी चीज़ो का आनंद ले सकते हैं।

मसूरी, उत्तराखंड

musoorie

musoorie

मई में परिवार, गर्लफ्रेंड या दोस्तों के साथ घूमने का मन है, तो मसूरी की ट्रिप बहुत ही बेहतरीन आईडिया हो सकता है। मसूरी में आप केंप्टी फॉल्स, लाल टिम्बा, कैमल बैक रोड, मसूरी झील, ज्वाला देवी मंदिर, बेनॉग वाइल्डलाइफ सैंचुरी, क्राइस्ट चर्च, स्नो एडवेंचर जोन आदि जैसी टूरिस्ट लोकेशन पर विजिट कर सकते हैं। जमीनी सतह से 6,170 फीट की ऊंचाई पर स्थित मसूरी का तापमान मई के महीने में 14 से 24 डिग्री के बीच रहता है।

कालिमपोंग, पश्चिम बंगाल

kalimpong

kalimpong

शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ दिन का ब्रेक लेकर आप 4,101 फीट की ऊंचाई पर स्थित कालिमपोंग की सैर कर सकते हैं। हिमालय की पर्वतमाला के अक्स में बसा पश्चिम बंगाल का ये हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कालिमपोंग का तापमान मई के महीने में 11 से 22 डिग्री के आस पास रहता है। घूमने फिरने के लिए यहां रेल्ली नदी, सैम्को रोपवे, मंगल धाम, थारपा चोलिंग मोनास्ट्री, कैथोलिक चर्च, सम्थर प्लैट्यू देओला हिल आदि जैसी जगहें हैं।

पंचमरी, मध्य प्रदेश

panchmari

panchmari

भारत के दिल मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पंचमरी हिल स्टेशन, मई में घूमने के लिए अच्छी जगहों की लिस्ट में शामिल है। पंचमरी में करीब 10,000 साल से ज्यादा पूरानी केव पेंटिंग्स और टिंबर रिजर्व मौजूद हैं। पंचमरी में आप जमूना प्रपात, धूपगढ, अप्सरा विहार, हांडी कोह, पांडव गूफा, केव शेल्टर, क्राइस्ट चर्च, सतपूरा नेशनल पार्क, कैथोलिक चर्च जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article