कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, और कहा भी क्यों न जाए वहीं के बर्फ के ढके पहाड़ आपको गर्मियों में भी सर्दी का अनुभव कराते हैं। यदि आप कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर काफी चिंतित हैं, तो आपको हमारे लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। आज हम आपको उत्तराखंड की 3 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे। जहां जाकर आपको कश्मीर जैसे शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं ये सभी हिल स्टेशन अपनी ओर दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें?
भीमताल
अपने सुहाने मौसम और नेचर ब्यूटी के खूबसूरत नजारों के लिए एक अलग पहचान रखने वाला भीमताल उत्तराखंड का एक शानदार हिल स्टेशन है। जो पूरे साल भर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। भीमताल में सबसे फेमस यहां की झील है। इस झील के आसपास के सुंदर पहाड़ इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। यहां आकर आप कई तरह की एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।
मसूरी
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मात्र 34 किलोमीटर दूर मौजूद मसूरी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। गर्मियों में मसूरी का तापमान काफी सामान्य होता है, जहां आप फैमिली और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। मसूरी का माल रोड और सुंदर पहाड़ों के बीच नजारे आपको गर्मी के मौसम में भी ठंडक का अहसास दिलाते हैं।
औली
उत्तराखंड के कुछ सबसे फेमस हिल स्टेशनों की बात करें तो औली उनमें शामिल है। एडवेंचर लवर्स के लिए औली काफी फेमस हिल स्टेशन है। जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं, उन्हें इन गर्मियों में औली की ट्रिप जरूर प्लान करनी चाहिए। चारो तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत ट्रैक आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं।
