यात्रा

फैमिली संग कर रहे हैं धार्मिक ट्रिप की प्लानिंग? IRCTC लाया है शिरड़ी की सैर का सुनहरा मौका, यहां देखें पैकेज की सुविधाएं व खर्च

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 25, 2023, 01:41 PM IST

Shirdi Rail Tour Package Ex Bangalore: अगर आप इस बार अकेले या अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपके लिए परफेक्ट है। कम खर्च में बेस्ट सर्विसेज के साथ 4 दिन और 3 रातों वाले इस सफर की शुरुआत कब होगी, आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी डिटेल्स।

Image

Irctc Shirdi rail tour package in Hindi

IRCTC Shirdi Rail Tour Package Ex Bangalore: छुट्टियों में अक्सर लोग टेंशन फ्री और मन की शांति के लिए कहीं न कहीं की ट्रिप प्लान करते हैं। हिल स्टेशंस और बीच वाली जगह के अलावा कई लोग धार्मिक स्थलों का टूर भी प्लान करते हैं। अगर आप भी इस बार ऐसे ही किसी देवस्थल पर जाने की सोच रहें, तो आईआरसीटी आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। दरअसल, इंडियन रेलवे हाल ही में शानदार शिरडी रेल टूर पैकेज लाया है, जिसके माध्यम से आप कम खर्च में ही साई बाबा के दर्शन कर सकेंगे। 4 दिन और 3 रातों वाले इस पैकेज में आपको खाने-पीने से लेकर होटल में ठहरने तक की कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसी के साथ यहां जानिए आईआरसीटीसी के शिरडी रेल टूर पैकेज की कंप्लीट डिटेल्स।

IRCTC Shirdi Rail Tour Package Ex Bangalore Details

पैकेज का नाम - शिरडी रेल टूर पैकेज एक्स बैंगलोर

पैकेज का कोड - SBR001

सफर की शुरुआत - बैंगलोर

सफर की तारीख - 30 मई 2023

समय सीमा- 4 दिन और 3 रात

घूमने की जगहें - साईं बाबा के दर्शन और शानिसिंगनापुर मंदिर

आईआरसीटीसी शिरडी रेल टूर पैकेज Destinations Covered

आईआरसीटीसी के इस जबरदस्त टूर पैकेज के तहत पर्यटकों को अपने खर्चे पर बंगलुरु रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा। इसके बाद के सारे खर्च आईआरसीटीसी पैकेज के तहत रेलवेज द्वारा उठाए जाएंगे। पैकेज के तहत आईआरसीटीसी का मुझ्य उद्देश्य यात्रियों को साईं बाबा के दर्शन कराना है। इसके बाद शिरडी में मौजूद शनि महाराज के मंदिर में भी आप दर्शन कर सकेंगे। भारतीय रेलवे की इस शानदार पिलग्रिमेज हॉलीडे पैकेज की शुरुआत 30 मई से होगी। 4 दिन और 3 रातों वाले इस टूर पैकेज में आपको रहने और खाने-पीने तक की भी व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी।

खर्च कितना होगा?

3rd एसी की कीमत कितनी है -
सिंगल शेयरिंगडबल शेयरिंगट्रिपल शेयरिंग5-11 साल के बच्चों के लिए (With Bed) 5-11 साल के बच्चों के लिए (Without Bed)
8,800 रुपये7,440 रुपये6,900 रुपये6,020 रुपये 5,950 रुपये

स्लीपर में खर्च कितना होगा?

सिंगल शेयरिंगडबल शेयरिंगट्रिपल शेयरिंग5-11 साल के बच्चों के लिए (With Bed)5-11 साल के बच्चों के लिए (Without Bed):
6350 रूपए4980 रूपए4450 रूपए3560 रूपए3500 रुपए

अन्य उपलब्ध सुविधाएं

आईआरसीटीसी शिरडी रेल टूर पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। पैकज के तहत आपको शिरडी में AC वाली बढ़िया होटल में ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। इसके अलावा ब्रेकफास्ट और डिनर भी आपको पैकेज के अंदर ही मिल जाएगा। साथ ही होटल से मंदिर तक जाने के लिए एसी वाले बेहतरीन ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा आपको दी जाएगी। हालांकि, एंट्री फीस, मोबाइल-कैमरा के रखने की फीस जैसे कुछ छोटे-मोटे खर्च आपको खुद ही उठाना पड़ेगा।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article