यात्रा

Good Friday 2026: भीड़ से दूर दिल्ली के इन 5 चर्चों में मिलेगा सुकून, शांति और आध्यात्मिक अनुभव

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे के इस खास मौके पर लोग प्रार्थना, उपवास और आत्ममंथन के जरिए अपने भीतर शांति खोजते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के ऐसे 5 चर्चों के बारे में जहां आप गुड फ्राइडे के दिन जा सकते हैं।

Image

दिल्ली के चर्च

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे (Good Friday) का दिन ईसाई धर्म में काफी महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन जीजस क्राइस्ट के बलिदान और मानवता के लिए उनके प्रेम को याद करने का अवसर होता है। दिल्ली जैसे व्यस्त शहर में भी कुछ ऐसे चर्च मौजूद हैं, जहां न सिर्फ इतिहास की झलक मिलती है, बल्कि एक गहरी शांति और सन्नाटा भी महसूस होता है। वहीं जब दिन गुड फ्राइडे का हो तो चर्च जाना और भी जरूरी हो जाता है। यदि आप आप इस गुड फ्राइडे या किसी भी दिन सुकून की तलाश में हैं, तो ये 5 चर्च आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

1. सेंट जेम्स चर्च (St. James’ Church)

यह दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है। साल 1836 में बना यह चर्च कर्नल जेम्स स्किनर द्वारा बनवाया गया था और इसे दिल्ली का सबसे पुराना चर्च माना जाता है। कश्मीरी गेट इलाके में स्थित यह चर्च पीले रंग के गुंबद और क्लासिकल यूरोपीय वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। विशेषतौर पर सुबह के समय यहां का वातावरण बेहद शांत रहता है। चर्च परिसर में फैली हरियाली और ऐतिहासिक माहौल इसे ध्यान और सुकून के लिए एक आदर्श जगह बनाते हैं।

2. सेंट थॉमस चर्च (St. Thomas Church)

सन् 1930 के दशक में बना यह चर्च दिल्ली के मंडी हाउस के पास स्थित है। इसकी वास्तुकला बेहद साधारण है, इसकी यही सादगी इसे खास बनाती है। इस चर्च में आमतौर पर आपको ज्यादा भीड़ भाड़ देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए यहां बैठकर शांति से प्रार्थना करना काफी आसान होता है। अंदर का वातावरण ठंडा और सुकून भरा होता है, जो परेशान मन को तुरंत शांत कर देता है।

3. सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल (Sacred Heart Cathedral)

साल 1930 में निर्मित यह चर्च दिल्ली के सबसे बड़े और प्रसिद्ध कैथेड्रल्स में से एक है। कनॉट प्लेस के पास स्थित होने के बावजूद, यहां अंदर प्रवेश करते ही शहर का शोर-शराबा गायब सा लगता है। इसकी ऊंची छतें, रंगीन कांच की खिड़कियां और विशाल प्रार्थना हॉल इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। गुड फ्राइडे और क्रिसमस के समय यहां विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं।

4. सेंट मैरी चर्च (St. Mary’s Church)

पुरानी दिल्ली के एक शांत हिस्से में स्थित यह चर्च कम चर्चित है, लेकिन इसकी आध्यात्मिक ऊर्जा बेहद खास है। यहां आने वाले लोग अक्सर बताते हैं कि यहां का माहौल बेहद सुकून देने वाला होता है। छोटे लेकिन सुंदर परिसर और शांत वातावरण के कारण यह जगह व्यक्तिगत प्रार्थना और आत्मचिंतन के लिए बेहतरीन है।

5. Cathedral Church of the Redemption

राष्ट्रपति भवन के पास मौजूद ये चर्च ब्रिटिश काल में बना था। यह चर्च अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसकी डिजाइन यूरोपीय और भारतीय शैली का मिश्रण है। यहां का शांत वातावरण, खुले लॉन और कम भीड़ इसे खास बनाते हैं। चर्च के अंदर बैठकर ध्यान लगाना या कुछ समय अकेले बिताना एक अलग ही अनुभव देता है। आप गुड फ्राइडे के दिन यहां जा सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article