यात्रा

Noida Vasant Utsav 2025: जानिए नोएडा के खास वसंत उत्सव की तारीख, क्या रहेगी टाइमिंग और किस जगह हो रहा है वसंत का ये खास आयोजन

Noida Flower Show 2025: नोएडा के स्पेशल वसंत उत्सव का समय आ गया है। वसंत उत्सव का ये 37वां संस्करण होने वाला है। इस लेख में जानेंगे नोएडा वसंत उत्सव 2025 के बारे में सारी जरूरी जानकारियां। आइए जानते हैं नोएडा वसंत उत्सव में कैसे जाएं और इस बार यहां क्या खास होगा।

Image

Noida flower show 2025 details in hindi

Noida Flower Show 2025: हर साल आयोजित होने वाला बसंत के मौसम का ये खास कार्यक्रम प्रकृति की सुंदरता को फूलों के जरिए लोगों के बीच साझा करता है। जो हजारों पर्यटकों, बागवानी के शौकीनों और संस्कृति प्रेमियों को अपनी तरफ खींचता है। नोएडा फ्लावर शो 2025 सिर्फ फूलों की प्रदर्शनी भर नहीं है, यह वसंत के मौसम, संस्कृति और रचनात्मकता का भी उत्सव है। चाहे आप प्रकृति प्रेमी हों, कला के शौकीन हों या फिर परिवार के साथ मौज-मस्ती के लिए बाहर जाना चाहते हों, यह आपके लिए परफेक्ट जगह है। आइए जानते हैं नोएडा फ्लावर शो की तारीख और बाकी चीजें।

Noida Flower Show 2025 Date Timings:

नोएडा का मशहूर 37वां वसंत उत्सव 20 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक चलेगा। सुबह 11 बजे से शाम 9 बजे तक फूलों की प्रदर्शनी से लेकर कई तरह के सांसकृतिक कार्यक्रम होंगे।

20 फरवरी को उद्घाटन समारोह होगा और शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम होगा। 21 फरवरी को फूलों की सजावट, सब्जियों की मूर्तिकला और फ्यूजन बैंड का परफॉरमेंस होगा। 22 फरवरी को बागवानी संबंधी जानकारी दी जाएगी, अवॉर्ड दिए जाएंगे और भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रदर्शन होगा। अंतिम दिन यानी 23 फरवरी को फ्लैश पेंटिंग प्रतियोगिता, लेजर शो और एक कविता सत्र भी होगा।

Noida Flower Show 2025 Venue:

नोएडा फ्लावर शो 2025 की एंट्री फ्री है, यानी आपको किसी टिकट की जरूरत नहीं होगी। इसका आयोजन हेलीपैड ग्राउंड/शिवालिक पार्क, सेक्टर-33ए, नोएडा में होगा।

Noida Flower Show 2025 में क्या है खास:

इस बार महाकुंभ की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 350 से अधिक फूलों की प्रदर्शनी, 40 से अधिक स्टॉल, काशी विश्वनाथ मंदिर का एक 30-35 फीट का फूलों से बना मॉडल शामिल होगा। बैगपाइपर बैंड और शास्त्रीय संगीत का शो होगा। इसके अलावा कविता सत्र, फ्लैश पेंटिंग प्रतियोगिताएं जैसे और भी बहुत सारे कार्यक्रम होने हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article