National Saras Mela 2026: सपने कैसे होते हैं सच? जानना है तो एक बार जरूर जाएं ये मेला

सरस मेला 2026 में 1500 से अधिक महिला उद्यमियों की मौजूदगी यह याद दिलाती है कि भारत के गांवों में सपनों की कमी नहीं है। जरूरत है उन सपनों को हुनर, पूंजी, बाजार और भरोसे से जोड़ने की।

किसी स्टॉल पर हाथ से बने कपड़े सजे हैं तो किसी पर सजावटी सामान और पारंपरिक हस्तशिल्प। कहीं स्थानीय पकवानों की खुशबू लोगों को खींच रही है, तो कहीं अचार-चटनी की खुशबू। हर उत्पाद के पीछे किसी का हुनर, मेहनत और आमदनी की उम्मीद है। इनमें से कई काम घरों में शुरू हुए होंगे, जहां कारोबार के लिए अलग जगह या बड़े संसाधन नहीं थे। लेकिन भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सरस मेला की मदद से अब वही उत्पाद नए ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं।

National Saras Mela 2026

राष्ट्रीय सरस मेला 2026

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 13 से 31 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय सरस मेला 2026 में 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 1500 महिला उद्यमी हिस्सा ले रही हैं। 650 से अधिक स्टॉलों पर उनके उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर का यह मेला पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर आयोजित हो रहा है।

End of Feed