Solo Trip: सोलो ट्रैवलर्स के लिए जन्नत होगा सफर, नोएडा के पास इन 4 हिल स्टेशन की करो यात्रा

सोलो ट्रैवलर्स हमेशा ही रोमांचक यात्रा की तलाश में रहते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको नोएडा के पास बसे उन हिल स्टेशनों के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जहां कम टाइम में पहुंचकर एन्जॉय किया जा सकता है। यहां 4 शानदार हिल स्टेशन हैं, जिन्हें आपको अपनी बकेटलिस्ट में शामिल करना चाहिए।

Solo Road Trip: सोलो ट्रिप हमेशा ही रोमांच से भरी हुई होती है। कम समय में ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय करने के लिए नोएडा के पास आप छोटी रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। प्रकृति और शांति का अनुभव करने के साथ ही ये ट्रिप सोलो ट्रैवलर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है। शहर की चिल्लम-चिल्ली से राहत देने के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य में डूबने के लिए आप इन जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

मसूरी: सोलो रोड ट्रिप के लिए मसूरी की यात्रा रोमांच के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता से भी भरी हुई है। नोएडा से मसूरी तकरीबन 280 किलोमीटर दूर है। केमटी फॉल, लाल टिब्बा और गन हिल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। मंजिल के साथ ही आप सफर का भी आनंद ले सकते हैं।

End of Feed