यात्रा

IRCTC Tour Package: घूम आएं सिंगापुर-मलेशिया, 7 दिन 6 रात का टूर पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार आपको करवाए जाएंगे। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं को जानने के बाद समझें की पैकेज की बुकिंग आप कैसे कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package 2025

IRCTC Tour Package 2025: मार्च के महीने में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने मैजिकल मलेशिया विथ सिंगापुर सेंसेशन नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों जैसे किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, पेट्रोनास ट्विन टॉवर, ऑर्किड गार्डन, मेरलियन पार्क, सिंगापुर फ्लायर राइड की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें 3 स्टार होटल में आपको रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल है आपको अलग से 1 भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। यात्रा बीमा के साथ ही टूर गाइड की सुविधा भी आपको इस पैकेज में मिल रही है।

27 मार्च 2025 को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद से कुआलालंपुर एयरपोर्ट के लिए आपको फ्लाइट लेनी है। खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल के लिए खर्चा 1,54,760 रुपए है। वहीं डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 1,27,390 तय किया गया है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 1,26,820 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 1,09,570 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SHO1 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932228, 8287932230, 8287932229 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article