Solo Road Trip: सोलो ट्रिप हमेशा ही रोमांच से भरी हुई होती है। कम समय में ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय करने के लिए नोएडा के पास आप छोटी रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। प्रकृति और शांति का अनुभव करने के साथ ही ये ट्रिप सोलो ट्रैवलर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है। शहर की चिल्लम-चिल्ली से राहत देने के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य में डूबने के लिए आप इन जगहों की यात्रा कर सकते हैं।
मसूरी: सोलो रोड ट्रिप के लिए मसूरी की यात्रा रोमांच के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता से भी भरी हुई है। नोएडा से मसूरी तकरीबन 280 किलोमीटर दूर है। केमटी फॉल, लाल टिब्बा और गन हिल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। मंजिल के साथ ही आप सफर का भी आनंद ले सकते हैं।
नैनीताल: नोएडा से नैनीताल की यात्रा भी आप सोलो ट्रिप प्लान कर सकते हैं। नोएडा से नैनीताल की दूरी तकरीबन 300 किमी है। नैनी झील, नैना देवी मंदिर, और तिब्बत मार्केट यहां के प्रमुख आकर्षण है जहां लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर जाना चाहिए।
देहरादून: नोएडा से देहरादून की दूरी लगभग 250 किमी है जिसे रोड ट्रिप के जरिए किया जा सकता है। राजाजी नेशनल पार्क, गुरुकुल कांगरी विश्वविद्यालय, और सहस्त्रधारा यहां के प्रमुख आकर्षण है। देहरादून की रोड ट्रिप आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी।
चकराता: ट्रैकिंग, कैम्पिंग का लुत्फ उठाने के लिए आप चकराता की यात्रा भी कर सकते हैं। वन्य जीवन और अद्भुत दृश्य आपको विस्मय से भर देंगे। नोएडा से चकराता की दूरी लगभग 330 किमी है।
