यात्रा

इन खूबसूरत Tourist Destinations पर हुई हैं कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग, छुट्टियों में जरूर करें विजिट

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 15, 2023, 09:33 AM IST

Tourist destinations featured in movies: बॉलीवुड फिल्मों और गानों की शूटिंग अक्सर देश-विदेश की अलग अलग खूबसूरत लोकेशंस पर होती रहती है। जिन्हें देखकर हर किसी का मन झूम उठता है। ये रही बॉलीवुड की हिट फिल्मों में फीचर हुई शानदार ट्रेवल लोकेशंस, जहां आपको भी एक बार जरुर विजिट करना चाहिए।

Image

Famous travel destionation in movies

TOURIST DESTINATIONS FEATURED IN MOVIES: भारत में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं (Travel Locations of India), जहां पर घूमकर आप एकदम मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वहीं अगर आप फिल्मों और ट्रेवल दोनों की दिवाने है, तो मार्च के महीने में इन फिल्मी जगहों पर घूमना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। जहां पर कई सारी बॉलीवुड फिल्मों से लेकर सुपरहिट गानों तक की शूटिंग हुई है। परिवार (Family) या गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ बेहद हसीन लोकेशंस पर ट्रेवल कर आप भी हीरो-हिरोइन की तरह ही सज-धजकर ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

विदेश में ही नहीं भारत में भी घूमने फिरने की इतनी सारी शानदार जगहें हैं, जहां की नेचुरल खूबसूरती देख आपका मन शांत हो जाएगा। बॉलीवुड की कई फिल्मों में पहाड़, नदी, झरने, समुद्र वाली बेहतरीन लोकेशंस को बड़े प्यारे अंदाज में दर्शाया गया है। और इन्हीं दृश्यों को देखकर अगर आपका मन भी कहीं घूमने का कर रहा है। तो इंडिया की ये ट्रेवल डेस्टिनेशंस बेस्ट हो सकती है -

Bollywood Approved Best Tourist Destination in India

रोहतांग पास, हिमाचल प्रदेश

देव डी, जब वी मेट और हाईवे जैसी फिल्मों में हिमाचल प्रदेश का फेमस रोहतांग पास बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। तो अगर आप भी यहां आकर अपना फिल्मी सपना पूरा करना चाहते हैं। तो मार्च का महीना बढ़िया हो सकता है। रोड ट्रिप के लिए रोहतांग पास ए1 चॉइस है।

Laddakh

Laddakh

पैंगोंग झील, लद्दाख

लद्दाख की साफ नीले पानी वाली मशहूर पैंगोंग झील के किनारे कई सारी हिंदी फिल्मों को शूट किया गया है। जिसमें जब तक है जान और 3 इडियट्स मुख्य है। अगर आपको भी कटीली पहाड़ियों के बीच उगते सूरज को देखने और चमकते पानी के किनारे बैठने की इच्छा है, लद्दाख जरूर विजिट करें।

मुन्नार, केरल

munnar

munnar

चाय की महक और हरियाली की चादर से ढका मुन्नार नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन है। मुन्नार के चाय बागानों को आपने चैन्नई एक्सप्रेस और लाइफ ऑफ पाई जैसी फिल्मों में कई बार देखा होगा।

गुलमर्ग, कश्मीर

gulmarg kashmir

gulmarg kashmir

धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की खूबसूरती के क्या ही कहने, सिनेमा के माध्यम से कई बार कश्मीर की सुंदरता का चित्रण किया गया है। हाईवे, ये जवानी है दीवानी, हैदर, रॉकस्टार आदि जैसी फिल्मों में कश्मीर की शूटिंग है। लेकिन जिंदगी में एक बार आपको खुद भी कश्मीर की वादियों को अपनी आंखों से देखना ही चाहिए।

इंडिया गेट, दिल्ली

दिलवालों की दिल्ली भी प्रर्यटन के मामले में किसी से कम नहीं है। दिल्ली का मशहूर इंडिया गेट रॉकस्टार, दिल्ली 6, रंग दे बसंती, 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में बहुत लाइमलाइट में आया है।

मरीन ड्राईव, मुंबई

marine drive

marine drive

बॉम्बे की मरीन ड्राईव की क्लासी खूबसूरती को अपनी आंखों से देखने का मजा ही कुछ और है। घूमने फिरने के लिए मायानगरी मुंबई में बहुत सी अच्छी अच्छी लोकेशंस हैं। लेकिन सुकून का एहसास करना है तो मरीन ड्राईव पर बैठकर समुद्र को देखना बेस्ट हो सकता है। मुंबई की मरीन ड्राईव वेक अप सिड, स्लमडॉग मिलियनियर, तलाश, धूम, मुन्ना भाई MBBS जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article