Places to visit in Kerala (केरल में क्या देखें, कहां घूमें): घूमने-फिरने और प्रकृति को करीब से देखने के शौकीन हैं तो एक बार आपको केरल की गलियों में कुछ दिन जरूर गुजारने चाहिए। भगवान का अपना शहर माना जाना वाले केरल आपको अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। शहर के शोर शराबे से कुछ दिन का आराम चाहिए, तो केरल में आपको वाकई सुकून के कुछ पल मिल जाएंगे। चाय की खुशबू से महकी सुबह और हरियाली से घिरे पहाड़ों के बीच जाकर आप बजट में शानदार ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं।
kerala
मसालों का शहर केरल आपको अपनी अलौकिक सुंदरता के जाल में ऐसा फसाएगा कि, आप आपको यहां से वापस आने का मन ही नहीं करेगा। प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज इस शहर की बात ही कुछ निराली है। भारतीय और विदेशी संस्कृति का बेहद खूबसूरत मेल इस शहर में आपको प्रकृति, संस्कृति, वन्यजीव, लजीज खाना, समुद्र, सुकून हर चीज़ बड़ी आसानी से मिल जाएगी। आने वाली छुट्टियों में दोस्त या परिवार वालों के साथ केरल घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल न भुलिएगा।
Best Places to visit in Kerala
अल्लेप्पी
केरल के बैकवाटर दुनिया भर में बेहद मशहूर हैं। केरल की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो कुछ दिन अल्लेप्पी में जरूर गुजारे। बेहद सुकून भरी हाउसबोट में पानी के बीच आपको शानदार अनुभव होगा।
वायनाड
700-2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित वायनाड की घाटियों में आकर आपको बहुत ही अविस्मरणीय अनुभव होगा। हरियाली से ढके पहाड़ों की खूबसूरती वाकई आपका मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
कोच्ची
ट्रेडिशनल और मॉडर्न संस्कृति का बेहतरीन मिश्रण माना जाने वाला कोच्ची अरब सागर की रानी के नाम से भी काफी मशहूर है।
मुन्नार
पहाड़ों में कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो मुन्नार आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। ये हिल स्टेशन समुद्री सतह से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और यहां का दृश्य आप कभी भुलाए नहीं भूल पाएंगे। आप यहां किसी भी मौसम में आ सकते हैं, आपको शानदार अनुभव ही मिलेगा।
कोवलम
बीच के शौकीन हैं, और समुद्र किनारे पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताना चाहते हैं। तो कोवलम बीच बढ़िया विकल्प हो सकता है, अरब महासागर का ये किनारा, केरल की बेहद खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल हैं।
अष्टमुडी
नवंबर से मार्च के महीने में घूमने के लिए ये जगह बहुत प्यारी मानी जाती है। अष्टमुडी झील के किनारे बसा ये छोटा सा गांव बेहद सुकून दाई है। यहां आकर आप अपनी सारी चिंताएं भूल सकते हैं।
कन्नूर
केरल का मुकुट माने जाने वाले कन्नूर की खूबसूरती के क्या ही कहने। अरब सागर से सटा या ये हरियाली से लबरेज हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप नेचर लवर और रोमांचक चीज़ो को खुलकर एन्जॉय करते हैं, तो आपको यहां एक बार जरूर आना चाहिए।
