Mussoorie Travel Guide: मसूरी जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही 'हिल स्टेशनों की रानी' की पूरी ट्रैवल गाइड

Mussoorie Travel Guide in Hindi: प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और ठंडी हवाओं के लिए मसूरी फेमस है। ट्रैवल गाइड की इस सीरीज में आज हम आपको मसूरी के प्रमुख आकर्षण के बारे में तो डिटेल में जानकारी देंगी ही इसके साथ ही हम आपको यहां कैसे पहुंचे, कहां ठहरें और अन्य जरूरी जानकारियां भी देंगे।

Mussoorie Travel Guide: उत्तराखंड राज्य का प्रमुख हिल स्टेशन मसूरी ना केवल भारतीय पर्यटकों बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है। हिल स्टेशनों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, ठंडी हवाओं और अद्भुत दृश्य के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। ऐसे में अगर आप मसूरी की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इस यात्रा गाइड में हम आपको मसूरी कैसे पहुंचे, मसूरी में कहां ठहरें और अन्य जरूरी जानकारियां देंगे।

सर्वोत्तम यात्रा समय

गर्मी (मार्च से जून) मसूरी में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान यहां का मौसम सुखद और तापमान 15°C से 25°C के बीच होता है। सर्दी (नवंबर से फरवरी) बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक यहां जाते हैं। मानसून के महीने में यहां ट्रैकिंग और आउटडोर एक्टिविटी नहीं की जा सकती है।

End of Feed