यात्रा

IRCTC Tour Package: घूम लें भूटान, 1 लाख से कम है खर्चा, मिल रही हैं ढेर सारी सुविधाएं

Bhutan Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती भूटान टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप कम खर्चें में खुदको प्रकृति के करीब महसूस कर पाएंगे। इस पैकेज से जुड़ी जानकारी डिटेल में जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Scenic Bhutan ex Bengaluru नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। खूबसूरत दक्षिण एशियाई देश भूटान की यात्रा बेहद सुकून देने वाली होती है। हलचल से दूर ताजी हवा में सांस लेने के लिए पर्यटक भूटान का रुख करते हैं। कुएन्सेलफोडरंग बुद्धा पॉइंट, नेशनल मेमोरियल चोर्टेन का दृश्य, बीबीएस टॉवर, मोथिथांग चिड़ियाघर, लाम्पेरी रॉयल बॉटनिकल गार्डन, सिम्टोखा द्ज़ोंग की शानदार यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है। फ्लाइट नंबर IX-1572 द्वारा 21.55 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे से प्रस्थान किया जाएगा। पर्यटकों को उड़ान के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 2 घंटे पहले केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करना होगा।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। पारो हवाई अड्डे से एक पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपकी मदद के लिए आपके साथ होगा।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 96,500 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 79,500 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 79,100 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SBO14 है। ज्यादा जानकारी के लिए 080 - 22960013, 8595931292 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article