यात्रा

आखिर क्यों पर्यटकों की पहली पसंद है उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन, अंग्रेजों ने बसाया था ये खूबसूरत डेस्टिनेशन

Famous Tourist Destination: जब बात घूमने की होती है तो हर व्यक्ति के मन में उत्तराखंड का ही ख्याल आता है। ज्यादातर पर्यटकों की पहली पसंद उत्तराखंड ही होती है। दिल्ली-नोएडा रहने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड ही घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि उत्तराखंड में एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे अंग्रेजों ने बनवाया है जहां हर साल पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

Image

uttrakhand destination

Famous Tourist Destination: जब बात घूमने की होती है तो हर व्यक्ति के मन में उत्तराखंड का ही ख्याल आता है। ज्यादातर पर्यटकों की पहली पसंद उत्तराखंड ही होती है। दिल्ली-नोएडा रहने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड ही घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि उत्तराखंड में एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसे अंग्रेजों ने बनवाया है जहां हर साल पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस हिल स्टेशन का नाम क्या है। इस हिल स्टेशन का नाम मसूरी है। इसे अंग्रेजों द्वारा बनवाया गया है। यहां हर साल टूरिस्टों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। आइए जानते हैं इस जगह की खासियत।

मसूरी की खासियत

  • मसूरी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन को 'समर कैपिटल' भी कहा जाता है। गर्मी और सर्दी हर मौसम में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। पर्यटकों के साथ साथ कई हनीमून कपल्स की भी पहली पसंद मसूरी होती है।
  • मसूरी हिल स्टेशन गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला तलहटी में स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। यहां की बर्फबारी और झड़ने पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
  • गर्मी के मौसम में आपको यहां सर्दी का ऐहसास होगा। इसके अलावा ठंड के मौसम में आप यहां बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। मसूरी 1880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • पहाड़ों की रानी मसूरी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। मसूरी का नाम यहां काफी मात्रा में पाई जाने वाली झाड़ी के नाम पर रखा गया है
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article