यात्रा

Most Unique Treks of India: झील-झरने तो जंगल-पहाड़ियों से होकर गुजरते हैं ये ट्रेक्स, यहां देखें भारत के सबसे यूनिक Trekking Route कौन से हैं

Most Unique Treks of India: प्रकृति को और करीब से देखना है और रोमांच के भी शौकीन है। तो आपके लिए भारत के इन सबसे यूनिक ट्रेक रूट्स पर जाना एकदम ही बेस्ट हो सकता है। जहां आपको झरने, जंगल, नदी तो पहाड़ों का ऐसा नजारा देखने को मिलेगा की आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

Image

3 Most Unique Treks of India

Most Unique Treks of India: भारत अपने विविध भूगोल, ऊंचे पहाड़ों, घने जंगलों और रहस्यमयी रास्तों के लिए दुनिया भर में काफी ज्यादा मशहूर है। यहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य का ऐसा अनूठा रूप देखने को मिलेगा, जैसा आपने शायद ही कहीं कभी देखा होगा। तो अगर आप भी एक नेचर और रोमांच लवर हैं साथ ही साथ पहाड़ी जीवन को करीब देखने की चाह रखते हैं। तो आपकी टू डू लिस्ट में खास ट्रेकिंग शामिल होनी ही होनी चाहिए। बेशक ही ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए भारत देश एक स्वर्ग से कम नहीं है। यहां कुछ ऐसे अनोखे ट्रेक हैं जो न सिर्फ चुनौती भरे हैं, बल्कि अद्भुत प्राकृतिक नज़ारों से भरपूर हैं। यहां देखें इंडिया के 3 बेस्ट और सबसे ज्यादा यूनिक ट्रेक रूट्स कौन से हैं।

Must Visit Treks of India

रूपिन पास ट्रेक, हिमाचल प्रदेश

  • ऊंचाई: 15,250 फीट
  • कठिनाई स्तर: मध्यम से कठिन
Rupin Pass Trek

Rupin Pass Trek

रूपिन पास ट्रेक हिमालय की गोद में स्थित एक ऐसा रोमांचक ट्रेक है जो ट्रेकर्स को बर्फीले पहाड़ों, झरनों और हरी-भरी घाटियों के बीच से ले जाता है। ये वाला ट्रेक किन्नौर से शुरू होकर गढ़वाल तक जाता है और रास्ते में रूपिन नदी के किनारे-किनारे चलता है। इस दौरान आप हिमाचल के स्थानीय संस्कृति और गांवों को भी करीब से देख सकते हैं। ये वाला ट्रेक जरूर ही आपको जिंदगी में एक बार जरूर अनुभव करना ही चाहिए। ये वाला ट्रेक पूरा करने के लिए आपको करीब 7 दिन का समय लेकर चलना होगा, ये ट्रेक लगभग 40 किलोमीटर का है। यहां विजिट करने का बेस्ट समय मई से जून के बीच का है।

चंद्रशिला ट्रेक, उत्तराखंड

  • ऊंचाई: 12,083 फीट
  • कठिनाई स्तर: आसान से मध्यम
Chandrashila Trek

Chandrashila Trek

भारत के सबसे फेमस ट्रेक रूट्स में चंद्रशिला का ट्रेक भी शामिल है। ये वाला ट्रेक आसान से मध्यम स्तर की कठिनाई वाला है, इसलिए ही इसे कई लोग पूरा कर पाते हैं। चंद्रशिला ट्रेक टुंगनाथ से शुरू होता है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। यह ट्रेक अपने मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है, खासकर यहां से दिखने वाला सनराइज और सनसेट का नजारा अपने आप में अनूठा है। चंद्रशिला की चोटी से हिमालय के विशालकाय पर्वत श्रृंखलाओं का नज़ारा दिल छू लेता है। यह ट्रेक नवंबर से मार्च तक बर्फ से ढका रहता है, जो इसे और भी खास बनाता है। हालांकि अगर आप इसे अप्रैल से जुलाई के बीच में भी करेंगे तो यहां के नजारे कुछ कम सुंदर नहीं लगेंगे।

जीरो वैली ट्रेक, अरुणाचल प्रदेश

ऊंचाई: 12,000 फीट

कठिनाई स्तर: कठिन

Ziro Valley Trek

Ziro Valley Trek

अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली ट्रेक भारत के सबसे अंडररेटेड ट्रेक रूट्स की लिस्ट में शामिल है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अद्वितीय है, जहां आप विशाल हिमनदों, झीलों और विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को देख सकते हैं। यह ट्रेक सिर्फ अनुभवी ट्रेकर्स के लिए है क्योंकि यहां मौसम अचानक बदल सकता है और रास्ते काफी चुनौतीपूर्ण हैं। मार्च से लेकर मई तक का समय इस ट्रेक को पूरा करने के लिए बहुत ही अच्छा समय हो सकता है। हालांकि अगर आपको बर्फ देखनी है, तो नवंबर दिसंबर वाला टाइम आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

बता दें कि भारत में ट्रेकिंग का अनुभव सिर्फ पहाड़ों पर चढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का एक शानदार तरीका है। ये सारे ही ट्रेक्स आपकी जिंदगी को बदलकर रख देंगे, तो अगर आप रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन ट्रेक्स को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article