Most Unique National Parks of India: भारत अपनी विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहाँ कई राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो न केवल वन्यजीवों के संरक्षण का काम करते हैं, बल्कि पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव भी प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रकृति और वन्यजीवन को करीब से देखना चाहते हैं, तो भारत के 3 सबसे यूनिक नेशनल पार्क्स की सैर आपके लिए बहुत ही शानदार साबित हो सकती है। यहां आपको ऐसे ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जैसे आपने शायद ही सोचे होंगे। यहां देखें कि ट्रेवल और वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए भारत के तीन सबसे अनोखे राष्ट्रीय उद्यानों आखिर कौन से हैं।
Must Visit National Parks of India
हेमिस नेशनल पार्क, लद्दाख – हिम तेंदुओं का घर

Hemis National Park
हेमिस नेशनल पार्क भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है और यह लद्दाख के ऊँचे पहाड़ों में स्थित है। यह उद्यान अपने दुर्लभ हिम तेंदुओं (स्नो लेपर्ड) के लिए दुनिया भर में बेहद प्रसिद्ध है, जिन्हें देखना बेहद मुश्किल होता है। यहाँ की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियाँ, गहरी घाटियाँ और बर्फ से ढके पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान हैं। हेमिस न सिर्फ वन्यजीवों का संरक्षण करता है, बल्कि यह बौद्ध संस्कृति का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। तो अगर आपको बर्फ से लदी पहाड़ियों के बीच वन्यजीवन का ऐसा अनूठा रूप देखना हो, तो आपको जिंदगी में एक बार यहां जरूर विजिट करना चाहिए।
जवाई नेशनल पार्क, राजस्थान - जहां इंसान और तेंदुएं रहते हैं साथ साथ

Jawai National Park
जवाई नेशनल पार्क राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में स्थित एक खूबसूरत वन्यजीव अभयारण्य है। यह पार्क अपने विविध जीव-जंतुओं, खासकर तेंदुओं, के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ घने जंगल, पहाड़ियाँ और जवाई बांध का मनोरम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। जवाई पार्क में हिरण, मगरमच्छ, विभिन्न पक्षी प्रजातियाँ भी देखी जा सकती हैं। यह प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक मस्ट विजिट स्थान है। इस नेशनल पार्क में गिर तो रणथम्भौर जितने पर्यटक नहीं जाते हैं, इसलिए अगर आप कुछ अनोखा अनुभव करना चाहते हैं। तो यहां जरूर जाएं, जवाई के तेंदुएं और यहां के इंसानों से जुड़ी कई सारी कहानियों भी बहुत मशहूर है। तेंदुओं को ऐसे खुले स्थान पर आप शायद ही कहीं और देखेंगे।
सुंदरबन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल – रॉयल बंगाल टाइगर और मैंग्रोव का जंगल

Sundarbans National Park
सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है और यह गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा पर स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान अपने रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए मशहूर है, जो यहाँ के जलमग्न जंगलों में रहते हैं। सुंदरबन की खासियत यह है कि यहाँ जानवरों को देखने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ती है, क्योंकि बड़ा हिस्सा ज्वार के पानी से घिरा रहता है। यहाँ के नदी-घाटों पर मगरमच्छ और विभिन्न प्रकार के पक्षी भी देखे जा सकते हैं।
