यात्रा

भारत के 5 बेहद खूबसूरत समुद्र तट, अंधेरे में हैं चमकते, दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा

Beaches India: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इस बार आप भारत में ही मौजूद कुछ ऐसे समुद्र तट पर जाने का प्लान कर सकते हैं जो आपको रात के समय और भी ज्यादा मनमोहक नजारे दिखा सकते हैं। सोलो ट्रिप पर भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

खूबसूरत समुद्र तट

Bioluminescent Beaches India: भारत के समुद्र तट वैसे तो बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन कुछ बीच ऐसे भी हैं जो रात में चमकते हैं। इस जादुई नजारे को बायोलुमिनसेंस कहा जाता है। जब समुद्र की लहरें नीली रोशनी में चमकती हैं, तो लगता है जैसे पानी में सितारे उतर आए हों। ये कोई जादू नहीं बल्कि छोटे-छोटे माइक्रोऑर्गेनिज्म (प्लैंकटन) की वजह से होता है। जब लहरें हिलती हैं तो ये नीली रोशनी छोड़ती हैं। आए जानते हैं कुछ ऐसे ही सुमद्र तट के बारे में यहां जहां जाकर आपको बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

स्वराज द्वीप (हैवलॉक आइलैंड): ये अंडमान का सबसे फेमस आइलैंड है। दिन में जितना खूबसूरत है, रात में उतना ही जादुई हो जाता है।

नवंबर से फरवरी के बीच यहां पानी में नीली चमक साफ दिखाई देती है, खासकर अगर आप मैंग्रोव के बीच कयाकिंग करें।

बंगाराम आइलैंड: लक्षद्वीप का ये आइलैंड बहुत ही शांत और साफ-सुथरा है। कभी-कभी रात में इसकी लहरें हल्की-हल्की नीली रोशनी से चमकती हैं। यहां जाने के लिए परमिट जरूरी होता है, इसलिए पहले से प्लान बनाना पड़ता है।

बेतालबतिम बीच: गोवा का ये बीच भीड़ से थोड़ा दूर और काफी सुकून भरा है। इसे सनसेट बीच भी कहते हैं, लेकिन असली मजा तब आता है जब रात में लहरें हल्की चमकती नजर आती हैं।

मट्टू बीच: उडुपी के पास ये एक छुपा हुआ और शांत बीच है। गर्मियों में यहां कभी-कभी चमकती लहरें देखने को मिलती हैं, जो इस जगह को और भी खास बना देती हैं।

अक्सा बीच: मलाड के पास मौजूद अक्सा बीच जाने का आप प्लान कर सकते हैं। यह बीच अपने शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां कभी-कभी बायोल्यूमिनेसेंस एक्टिविटी देखी गई है, जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। जो लोग आराम और सुकून चाहते हैं, उनके लिए अक्सा बीच एक अच्छा ऑप्शन है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

तिरुवनमियूर बीच: मरीना बीच की भीड़ से दूर ये एक शांत जगह है। लोकल लोग बताते हैं कि कभी-कभी रात में यहां भी पानी चमकता है। अगर देर रात जाओ तो देखने के चांस बढ़ जाते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article