यात्रा

Vaishno Devi Travel Guide: वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही पूरी ट्रैवल गाइड

Mata Vaishno Devi Yatra Travel Guide: हम आपको माता वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जिसमें हर छोटी से छोटी चीज को डिटेल में बताया गया है। अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान कर रहे हैं तो इस यात्रा गाइड में हम आपको बताएंगे कि वहां कैसे पहुंचे, कहां ठहरें और अन्य जरूरी जानकारी जो आपके बेहद काम आ सकती हैं। यहां माता वैष्णो देवी की कंप्लीट ट्रैवल गाइड है।

Image

Vaishno Devi Travel Guide

Mata Vaishno Devi Yatra Guide in Hindi: माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु यात्रा करते हैं। जम्मू और कश्मीर राज्य के कटरा शहर से लगभग 13 किलोमीटर ऊपर त्रिकुटा पहाड़ियों में माता रानी का दरबार स्थित है। ट्रैवल गाइड की इस सीरीज में आज हम आपको वैष्णो देवी के प्रमुख आकर्षण के बारे में तो डिटेल में जानकारी देंगे ही इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि यहां कैसे पहुंचे, कहां ठहरें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जो यात्रा के दौरान आपके बेहद काम आ सकती है।

यात्रा का सर्वोत्तम समय

नवरात्रों के समय मां वैष्णो देवी के मंदिर विशेष भीड़ होती है। गर्मी के महीनों में मार्च से अक्टूबर तक मौसम यहां सुहावना रहता है। सर्दियों (दिसंबर–जनवरी) में बर्फबारी के कारण यात्रा में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं।

कैसे पहुंचें कटरा तक

कटरा रेलवे स्टेशन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। वहीं इसके नजदीकी एयरपोर्ट जम्मू है, जो कटरा से लगभग 50 किमी दूर है। जम्मू से आप आसानी से टैक्सी या बस द्वारा कटरा पहुंच सकते हैं। दिल्ली से आपको कटरा तक की डायरेक्ट बसें भी मिल जाएंगी।

कटरा में रुकने की व्यवस्था

कटरा में होटल, लॉज, धर्मशाला आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित सस्ते और साफ-सुथरे गेस्ट हाउस का विकल्प आप स्टे के लिए चुन सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग भी आप कर सकते हैं।

भवन तक पहुंचने के रास्ते

कटरा से बाणगंगा गेट या ताराकोट मार्ग से यात्रा शुरू होती है। कटरा से मां के भवन की दूरी लगभग 13.5 किमी है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए घोड़ा / खच्चर की व्यवस्था है। पिठ्ठू और पालकी, हेलीकॉप्टर सेवा का भी चुनाव किया जा सकता है। रास्ते में आराम के लिए कई विश्राम स्थल, टॉयलेट्स, मेडिकल पॉइंट्स भी मौजूद हैं।

यात्रा के दौरान ध्यान देने योग्य बात

पहचान पत्र (ID Proof), आरामदायक जूते, पानी की बोतल, ऊनी कपड़े (सर्दियों में) अपने साथ यात्रा के दौरान आप ले जाना ना भूलें। जूते, मोबाइल, कैमरा भवन के बाहर लॉकर में जमा करें। यात्रियों के लिए कटरा में हेल्प सेंटर 24x7 उपलब्ध रहते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article