Maldives Travel Guide: पहली बार जा रहे हैं मालदीव्स? यहां से पढ़ लें रोमांटिक तो रोमांचक मालदीव्स ट्रिप के लिए पूरी ट्रेवल गाइड

Maldives Travel Guide (मालदीव्स ट्रेवल गाइड): घूमने फिरने के लिए खासतौर से कपल्स तो यंगस्टर्स में मालदीव्स जाने का बहुत क्रेज होता है। ऐसे में अगर आप भी अब अपने हनीमून या फ्रेंड्स ट्रिप के लिए मालदीव्स जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो पहली बार जाने वाले लोगों के लिए ये वाली ट्रेवल गाइड बहुत काम की हो सकती है।

Maldives Travel Guide (मालदिव्स ट्रेवल गाइड): मालदीव, हिंद महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप देश, जो अपने नीले पानी, सफेद रेत वाले बीच और लक्ज़री रिसॉर्ट्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मालदीव इन दिनों सबसे ज्यादा कपल्स ट्रिप के लिए फेमस है। हालांकि ये जगह न केवल हनीमून, बल्कि फैमिली वेकेशन, अकेले यात्रा करने वालों के लिए तो दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप पर आने के लिए भी एक बहुत ही परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में मालदीव की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं। खासतौर से तब आप यहां पहली बार विजिट कर रहे हैं, तो ये वाली ट्रैवल गाइड आपके लिए मददगार साबित होगी। यहां देखें पहली बार मालदीव जाने वाले लोग किन बातों का खास ध्यान रखें जिन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो कर आपकी ट्रिप और सफल और आसान बन जाएगी।

Maldives Travel Guide, Places To Visit in Maldives, How to Plan Maldives Trip

Maldives Travel Guide

कब जाना रहेगा बेस्ट, Best Time To Visit Maldives

मालदीव जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल तक माना जाता है। इस समय पर आइलैंड का मौसम सूखा और सुहावना रहता है। मई से अक्टूबर के बीच मॉनसून का मौसम होता है, जिसमें बारिश की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में इन गर्मियों में आपके लिए मालदीव्स जाने का बेस्ट समय है। जब इस आईलैंड की खूबसूरती अलग ही होती है।

कैसे पहुँचें, How To Reach Maldives

भारत से मालदीव के लिए कई डायरेक्ट फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MLE) जो कि मुख्य एंट्री पॉइंट है, वहां पहुंचना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि, यहां पर वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा होने से भारतीय यात्रियों के लिए यहाँ आना आसान है।

End of Feed