Mahavir Jayanti 2023 Rajasthan Temples to visit (राजस्थान के प्रसिद्ध जैन मंदिर): इस साल 4 अप्रैल को देश भर में महावीर जयंती (Mahavir Jayanti 2023) का पर्व मनाया जाएगा। महावीर जयंती के उपलक्ष में आप राजस्थान के प्रमुख जैन मंदिरों (Popular Jain temples to visit in Rajasthan) में जाकर महावीर स्वामी के दिव्य दर्शन कर विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। महावीर जयंती वाले दिन देश भर के जैन मंदिरों को बेहतरीन तरीके से सजाया जाता है, तथा भव्य कार्यक्रम होता है। अगर आप भी जैन धर्म के पालक हैं तथा अध्यात्म की ओर अगर आपका ज़रा सा भी जुकाव है, तो जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकार महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक वाले दिन राजस्थान के इन मंदिरों में भगवान के दिव्य दर्शन कर उनके चरणों में शीष जरूर झुकाएं।
Mahavir jayanti 2023 rajasthan temples to visit on mahavir jayanti
धर्म कोई भी हो मगर त्योहार पर मंदिर, मस्जिद आदि जाने का और ऊपर वाले की आराधना/इबादत करने का हर धर्म में ही विशेष महत्व होता है। जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकार महावीरजी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था। अगर आपने भी महावीर स्वामी के सिद्धातों से प्रेरणा ली है तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं, तो महावीर जयंती पर भगवान के दर्शन जरूर करके आएं। रणकपुर जैन मंदिर (Ranakpur Jain Mandir), दिलवाड़ा जैन मंदिर (Dilwara Jain Mandir), नाकोड़ा जैन मंदिर (Nakoda Jain Mandir) राजस्थान के प्रमुख मंदिरों की सूचि में शामिल है। यहां देखें महावीर जयंती 2023 पर राजस्थान के कौन से प्रमुख जैन मंदिरों में जाएं -
Popular Mahavirji Jain Mandir of Rajasthan to visit on Mahavir Jayanti 2023
रणकपुर जैन मंदिर (Ranakpur jain mandir kisne banwaya, How to visit Ranakpur jain temple)
तिर्थंकर ऋषभनाथ को समर्पित रणनपुर का जैन मंदिर जैन धर्म के मुख्य मंदिरों मे से एक माना जाता है। इस मंदिर को 15वीं शताब्दी में सेठ धारणा साही जो राजस्थान के एक व्यापारी थे, उन्होंने बनवाया था। जिनके बाद मंदिर का आधा निर्माण राणाकुंभा द्वारा करवाया गया था, जिनके नाम पर ही इस जगह का नाम रणकपुर रखा गया था। ये भव्य और बेहद खूबसूरत मंदिर पर नक्काशी का काम किया हुआ है।
ओसियां जैन मंदिर (Jain Temples of India)
जोधपुर के आसियां क्षेत्र में निर्मित ओसिंया जैन मंदिर देश के सबसे भव्य और लैविश जैन मंदिरों की सूचि में शामिल है। 783 AD में महाराज वत्सराज द्वारा इस पवित्र मंदिर का निर्माण करवाया गया था। ओसियां का जैन मंदिर थार के रेगिस्तान के बीच में बना है, सुंदर नक्काशी के काम वाले इस मंदिर में आपको महावीर जयंती पर जरूर जाना चाहिए।
दिलवाड़ा मंदिर (Rajasthan Mount Abu temples)
राजस्थान के मशहूर हिल स्टेशन माउंट आबू में स्थित ये खूबसूरत जैन मंदिर विश्व भर में काफी प्रसिद्ध है। जंगल और पहाड़ो से घिरा ये मंदिर 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच में वस्तापुल तेजपाल द्वारा बनवाया गया था। मार्बल के बेहतरीन बारीक नक्काशी से बना ये मंदिर एक जैन तीर्थ है, तथा इसके बहुत ज्यादा सिद्ध शक्तियों वाला माना जाता है।
तिजारा जैन मंदिर (Alwar Jain temple)
महावीर स्वामी जी का ये खास मंदिर राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा क्षेत्र में स्थित है। तिजारा जैन मंदिर भगवान चंद्रप्रभु को समर्पित है, जिसे प्रमुख जैन तीर्थ स्थल के रूप में पूजा जाता है। मंदिर में जैन धर्म के 8वें तीर्थंकर चंद्रप्रभु स्वामी की काले पत्थर की प्रतिमा स्थापित की गई है। हर साल महावीर जयंती पर कई तीर्थयात्री तिजारा मंदिर की यात्रा कर विशेष लाभ की प्राप्ति करते हैं। मान्यता है कि ये मंदिर करीब 250 साल पुराना है, और जैनियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
नाकोड़ा जैन मंदिर (Jain Tirth in Rajasthan)
बाढमेर का नाकोड़ा जैन मंदिर देश के मुख्य और सिद्ध जैन मंदिरों की लिस्ट में शामिल है। जंगल और पहाड़ों के बीच स्थित इस मंदिर में श्री पार्श्वनाथ भगवान की काले पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। महावीर जी की ये प्रतिमा नाकोड़ा गांव से लाई गई थी, इसलिए इस मंदिर का नाकोड़ा जैन मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है।
