यात्रा

नॉर्थ ईस्ट का Sikkim राज्य खूबसूरती में नहीं है Switzerland से कम, यहां देखें सिक्किम में घूमने की बेस्ट जगहें

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 3, 2023, 02:02 PM IST

Best places to visit in Sikkim, Sikkim Tourism Places (सिक्किम के पर्यटक स्थल): परिवार या दोस्तों के साथ किसी शांत सौम्य जगह पर जाकर रोमांच और रोमांस का अनुभव करने का मन है। तो नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम राज्य में सैर सपाटा करना बेहतरीन हो सकता है। यहां देखें सिक्किम में घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, जहां आपको ज़िंदगी में एक बार जरूर जाना ही जाना चाहिए। जानें सिक्किम में घूमने की जगह कौन सी हैं।

Image

Best and Must visit tourist places of Sikkim

Best places to visit in Sikkim, Sikkim Tourism Places (सिक्किम के पर्यटक स्थल): छुट्टियों का सीजन आते ही अगर आप भी कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो सिक्किम (Sikkim Tourism in Hindi) ट्रिप बेहतरीन साबित हो सकती है, प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज भारत के उत्तर पूर्व (North East) हिस्से में बसा ये खूबसूरत राज्य आपका मन बेशक मोहित कर देगा। सिक्किम के दर्शनीय स्थलों (Top Tourist Places in Sikkim) के बारे में अगर आप जानना चाहते हैं, तो इसकी लिस्ट हम आपको यहां बता रहे हैं। इसलिए अगर आप भी परिवार या दोस्तों के साथ 3 से 4 दिनों की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो नॉर्थ ईस्ट (North-East IndianTour) की सैर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

प्रकृति, हरियाली, बर्फ से ढके पहाड़, नदी, झरने और अन्य मनमोहक दृश्य सिक्किम की खूबसूरती का राज है। सिक्किम का नाम भारत के उन राज्यों की लिस्ट में शुमार है, जिनकी सुंदरता का बोल बाला पूरी दुनिया में है। भारत के उत्तर पूर्वी छोर पर बसे सिक्किम (What to do in Sikkim) में आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग, नेचर वॉक, वाइल्ड लाइफ सफारी, अध्यात्मिक यात्रा आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए तो ये राज्य किसी स्वर्ग से कम नहीं है, सिक्किम घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं ता जान लीजिए कि वैसे तो सिक्किम में घूमने (sikkim tourist places) के लिए बहुत सी जगहें हैं, लेकिन ये रही सिक्किम की कुछ बेस्ट जगहें जहां आपको कम से कम एक बार जाना ही जाना चाहिए।

Best Tourist Destinations to visit while in Sikkim

त्सोंगमो झील (Tsomgo Lake)
Tsomgo Lake

Tsomgo Lake

समुद्री तक से 12,400 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ो की चोटी पर स्थित ये मंत्रमुग्ध करने वाली त्सोमो झील भारत की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित वाली झीलों की लिस्ट में शामिल है। नाथू ला राजमार्ग के पास स्थित इस झील को आपको सिक्किम यात्रा करते वक्त जरूर ही विजिट करना चाहिए। पवित्र और शुद्ध पानी से भरी इस झील के आस पास का तापमान 10 डिग्री के करीब रहता है, नाथुला दर्रा की सैर करने के लिए मई से नवंबर के बीच का समय एकदम उपयुक्त माना जा सकता है।

गंगटोक (Gangtok Tourism: What to See in Gangtok)

Gangtok

Gangtok

सिक्किम की राजधानी गंगटोक करीब 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शहर है, जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों की लिस्ट में शामिल है। शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर बसे गंगटोक से आप कंचनजंगा की खूबसूरत पर्वतमाला का मंत्रमुग्ध करने वाला दृश्य देख सकते हैं। गंगटोक सिक्किम की प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां आप परिवार संग बेहतरीन समय बिता सकते हैं। वहीं रोमांच और रोमांस प्रेमियो के लिए गंगटोक के आस पास बहुत सी बेहतरीन घूमने-फिरने की जगहें हैं।

युकसोम (Yuksom Tourism)

Yuksom

Yuksom

पर्यटन के लिए मशहूर युकसोम सिक्किम की मस्ट विजिट ट्रेवल लोकेशंस की लिस्ट में शामिल है। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज ये जगह बेहद मनमोहक हरे भरे पेड़ों से लदे पहाड़ो से ढकी हुई है। दोस्तों के साथ एडवेंचर करना है तो युकसोम जाना बेहतरीन हो सकता है। युकसोम में कई एतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, झील, नदीं, पहाड़, नेशनल पार्क्स हैं जहां जाना बेस्ट हो सकता है। मार्च, अप्रैल, मई, जून का समय यहां आने के लिए बढ़िया है।

रवांगला (Ravangla Tourism : When to visit Ravangla)

Ravangla

Ravangla

दक्षिण सिक्किम का ये छोटा सा शहर, करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ये जगह बर्फ की चादर ओढे हुए पहाड़ों, झरनों, चाय की महक वाले बागानों, संस्कार, संस्कृति के लिए काफी मशहूर है। रवांगला में आप बौद्ध पार्क, रलंग मठ, बोन मठ, डोलिंग गोम्पा, रेयॉन्ग सनराइज व्यूपाइंट, रालोंग हॉट स्प्रिंग्स, टेमी टी गार्डन आदि घूमकर आ सकते हैं।

पेलिंग (Pelling Tourist Attractions)

Pelling

Pelling

समुद्र तल से लगभग 7200 फीट की ऊंचाई पर बसा ये शहर सिक्किम के मुख्य टूरिस्ट आकर्षणों में शामिल है। आप पेलिंग आकर सौम्य और साफ वातावरण में कुछ समय बिताकर सुकून की प्राप्ति का आनंद ले सकते हैं। पेलिंग में आपको ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि जैसी चीज़े करने का मौका मिल सकता है। पेलिंग शहर का हेलीपैड, सांचाचेलिंग मठ, पेमायांग्तसे मठ, दराप ग्राम, रिम्बी नदी, रिम्बी झरना, कंचनजंगा वाटर फॉल, चंगे वाटरफॉल घूमने योग्य जगहें हैं।

ग्रीन लेक (Green Lake, Sikkim)

Green Lake Trek

Green Lake Trek

प्रकृति के मनमोहक रूप से भरी हुई सिक्किम की ये अनएक्सप्लोर्ड अथवा छिपी हुई जगह आपको बेशक निराश नहीं करेगी। बर्फ से ढके कटीले ग्लेशियर और पहाड़ों से घिरी ये जेड ग्रीन झील जरूर विजिट करें। ग्रीन लेक के पास से ही कंचनजंगा और जै़मू ग्लेशियर की चढ़ाई शुरु होती है। कंचनजंगा नेशनल पार्क से गुजरती ग्रीन झील पर आप गंगटोक से कार के माध्यम से आ सकते हैं। ग्रीन लेक विजिट करने का बेस्ट समय मार्च से जून के बीच में हो सकता है, आपको यहां जंगली जीवन का भी बहुत अनूठा रूप देखने को मिलेगा।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article