यात्रा

April 2025 Guide: रोमांच से भर जाएगा अप्रैल महीना, घूमने-फिरने के साथ इन जगहों को करें एक्सप्लोर

April 2025 Guide: भारत में अप्रैल का महीना घूमने-फिरने के साथ नई जगह को महसूस करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए बेहतरीन है। अप्रैल का महीना कई तरह के त्यौहारों और कार्यक्रमों से भरा होता है जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। आप अपनी पसंद का कोई भी त्यौहार चुन सकते हैं। हर त्यौहार और कार्यक्रम अपने आप में अलग और खास है।

Image

April 2025 Guide

Festivals And Events April 2025: उत्सवों से लेकर संगीत समारोहों तक तमाम मनोरंजक पलों को एन्जॉय करने का सबसे बढ़िया महीना अप्रैल का ही होता है। ऐसे में अगर आप इस महीने को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। अप्रैल के महीने में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ जरूर है। यहां अप्रैल 2025 में भारत में होने वाले शीर्ष त्यौहार और कार्यक्रम बताए गए हैं जहां आपको हर हाल में हाजिरी लगानी चाहिए।

माधवपुर मेला (गुजरात- 6 से 10 अप्रैल)

अगर आप लोक नृत्य, पारंपरिक संगीत और धार्मिक समारोह का एकसाथ आनंद लेना चाहते हैं तो फिर आपको गुजरात में होने वाले माधवपुर मेला में अवश्य शिरकत करनी चाहिए। यह मेला भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पौराणिक विवाह को सेलिब्रेट करता है। पूरे भारत से कलाकारों, कारीगरों और सांस्कृतिक समूहों को एक साथ आप इस मेले में देख सकते हैं। यह मेला माधवपुर गांव में आयोजित किया जाता है।

कोल्लम पूरम (केरल – 15 अप्रैल, 2025)

हर साल अप्रैल के आसपास कोल्लम में यह फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। यह एक शानदार 10 दिवसीय उत्सव है जहां आपको शानदार हाथी जुलूस, पारंपरिक ढोल प्रदर्शन और भव्य आतिशबाजी देखने को मिल जाएगी। अगर आप केरल की समृद्ध विरासत को उसकी पूरी शान में देखना चाहते हैं, तो कोल्लम पूरम आपको ऐसा मौका प्रदान करता है।

कसौली रिदम एंड ब्लूज फेस्टिवल (कसौली - 18 से 19 अप्रैल, 2025)

आपको कसौली रिदम एंड ब्लूज़ फेस्टिवल में शिरकत करने हर हाल में पहाड़ों पर जाना चाहिए। यह वार्षिक कार्यक्रम भारत के कुछ बेहतरीन संगीतकारों को एक साथ एक मंच पर लाता है। जेनेसिस फाउंडेशन द्वारा आयोजित, यह उत्सव आपको निराश नहीं करेगा।

म्यूजिक एंड मसाला फेस्ट (नई दिल्ली - 26 से 27 अप्रैल, 2025)

दिल्ली का म्यूजिक एंड मसाला फेस्ट भोजन और मनोरंजन का एक साथ आयोजन करता है जो इसकी खासियत भी है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में शीर्ष संगीतकार एक साथ मंच पर प्रदर्शन करते हैं। अप्रैल महीने को एन्जॉय करने का सबसे बढ़िया तरीका म्यूजिक एंड मसाला फेस्ट में हिस्सा लेना है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article