यात्रा

Delhi-NCR में रहने वाले लॉन्ग वीकेंड पर जरूर घूमने जाएं ये जगहें, वापस नहीं लौटने का करेगा मन

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 10, 2023, 01:13 PM IST

Long Weekend Getaways Near Delhi-NCR: अगर आने वाले कुछ दिनों, या फिर कुछ महीनों में कोई लॉन्ग वीकेंड आने वाला है और आप उस दौरान कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Image

Long Weekend Getaways Near Delhi-NCR: लॉन्ग वीकेंड में दिल्ली-एनसीआर के आसपास घूमने की ये हैं बढ़िया जगहें।

Photo : iStock

Long Weekend Getaways Near Delhi-NCR: देश का करीब-करीब हर नागरिक आज के समय में घूमने (Travel) का शौक रखता है। इसके अलावा सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में घूमने का चस्का लोगों में और भी ज्यादा लग गया है। पहले जहां वीकेंड (Weekend) या फिर लंबी छुट्टियों (Long Holidays) में लोग हर में रहना पसंद कर आराम करते थे, वहीं अब लोग घर में रुकने के बजाए घूमना पसंद करते हैं। आमतौर पर देश में करीब-करीब हर ऑफिस, चाहे वह सरकारी हो या फिर प्राइवेट... हफ्ते में दो छुट्टियां होती ही हैं।

इसके अलावा कभी शुक्रवार या फिर सोमवार को कोई सरकारी छुट्टी होने पर छुट्टियों की संख्या बढ़ जाती है। अगर आने वाले कुछ दिनों, या फिर कुछ महीनों में कोई लॉन्ग वीकेंड आने वाला है और आप उस दौरान कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप देश की राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर में रहते हैं तो आप लॉन्ग वीकेंड पर कहां-कहां जा सकते हैं। आप इन जगहों पर अपनी गर्लफ्रेंड, वाइफ, फैमिली या फिर दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आप यहां आप अपनी कार से भी जा सकते हैं।

लॉन्ग वीकेंड पर जरूर जाएं ये जगहें:-

भरतपुर (Bharatpur)

राजस्थान का ऐतिहासिक शहर भरतपुर कभी 1700 के दशक में महाराजा सूरज मल द्वारा स्थापित एक भारी किलेबंद शहर था। इस जगह को राजस्थान के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसके अलावा ये जगह भरतपुर पक्षी अभयारण्य की उपस्थिति के कारण भी लोकप्रिय है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। दिल्ली से भरतपुर की दूरी 220 किलोमीटर है। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है और आप अपना लॉन्ग वीकेंड अच्छे से एंजॉय कर पाएंगे। भरतपुर राजस्थान-उत्तर प्रदेश सीमा के करीब स्थित है। लगभग 4 घंटे में भरतपुर पहुंचने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का रूट लें।

आगरा (Agra)

यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सबसे खास जगह हैं, क्योंकि वह कई बार यहां वीकेंड एंजॉय के लिए आते हैं। दरअसल आगरा, ताजमहल समेत सभी पुरानी चीजें मध्यकालीन भारत से मुगल राजवंश की विरासत और विरासत की एक झलक प्रदान करता है। लॉन्ग वीकेंड पर आगरा आना एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर दिल्ली-एनसीआर के उन लोगों के लिए जिन्होंने ने ता आगरा और न ही ताजमहल का दीदार किया है। दिल्ली से आगरा की दूरी 233 किलोमीटर है। लगभग 4 घंटे में आगरा पहुंचने के लिए दिल्ली से ताज एक्सप्रेस हाईवे का रूट लें। आगरा घूमने का बढ़िया समय अगस्त महीने से मार्च महीने के बीच है।

agra

agra

शिमला (Shimla)

लॉन्ग वीकेंड के लिए दिल्ली-एनसीआर से शिमला जाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि दिल्ली से शिमला की दूरी 340 किलोमीटर है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ एक हिल स्टेशन भी है। देश से ही नहीं विदेशों से भी हर साल पर्यटक घूमने जरूर आते हैं। शिमला का मौसम एक अलग ही फील देता है। देवदार और ओक के जंगलों के बीच यादगार घूमने के अनुभवों के लिए शिमला घूमने जरूर जाएं। दिल्ली से शिमला की सड़क यात्रा में लगभग 8 घंटे का समय लगता है।

shimla

shimla

ऋषिकेश (Rishikesh)

आध्यात्मिक और शांत ऋषिकेश हिमालय की गोद में तेजी से बहने वाली गंगा नदी के किनारे स्थित पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का एक शहर है। इस स्थान को विश्व की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा ये जगह सुंदर मंदिरों और मंत्रमुग्ध करने वाले स्थलों से भरपूर है। कभी आप ऋषिकेश आएं तो हर शाम होने वाली त्रिवेणी घाट पर प्रतिष्ठित गंगा आरती देखना न भूलें। लॉन्ग वीकेंड पर आप यहां अच्छे से टाइम बिता पाएंगे। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी 240 किलोमीटर है। दिल्ली से ऋषिकेश का सफर लगभग 5-6 घंटे का है। आप पूरे साल ऋषिकेश घूम सकते हैं, हालांकि बरसात के मौसम से ऋषिकेश आने से बचें।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article