भारत में जरूर जाएं इस जगह पर घूमने, आनंद महिंद्रा भी कर चुके हैं जमकर तारीफ

Kochi Water Metro: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी अनोखी जगह की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। हम बात कर रहे हैं कोच्चि में भारत की पहली जल मेट्रो परियोजना की जो दुनिया भर में प्रशंसा बटोर रही है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर लेना चाहिए।

Travel destination: महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कोच्चि में भारत की पहली वाटर मेट्रो परियोजना की जमकर प्रशंसा की थी। इसके साथ ही, आनंद महिंद्रा ने कोच्चि को भारत में जरूर देखने लायक शहर मानते हुए इसे भारत की शान बताया था। आनंद महिंद्रा ने कोच्चि वाटर मेट्रो का वीडियो कुछ महीने पहले अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ऐसे में पर्यटक इस खूबसूरत शहर की यात्रा को अपनी बकेटलिस्ट में शामिल करने के बारे में विचार कर सकते हैं।

आनंद महिंद्रा के अलावा न्यूजीलैंड के फेमस ट्रैवल ब्लॉगर, ह्यूग अब्रॉड ने भी हाल ही में अपने वाटर मेट्रो के अनुभव की प्रशंसा की थी। उन्होंने कोच्चि वाटर मेट्रो की सवारी करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए इसकी तारीफ की थी।

End of Feed