यात्रा

IRCTC Tour Package: महिलाओं के लिए आया बैंकॉक टूर पैकेज, खर्च लगेगा सिर्फ इतना

Thailand Tour package: महिलाओं के लिए स्पेशली थाईलैंड टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको किफायती दाम में बैंकॉक और पटाया की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। पूरी यात्रा के दौरान महिला टूरिस्ट गाइड आपकी मदद के लिए आपके साथ रहेगी। पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी को डिटेल में यहां बताया गया है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने महिलाओं को ध्यान में रखकर विशेष रूप से ये बेहद आकर्षक थाईलैंड का टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस खास टूर पैकेज में महिलाओं की उन सभी जरूरतों को ध्यान में रखा गया है जो नियमित जीवन से दूर उन्हें सफेद रेतीले समुद्र तट में सुकून के 2 पल प्रदान करें। ये महिला विशेष टूर पैकेज आपको कई आकर्षक यादें देने के साथ ही जीवन का जश्न मनाने की विरासत में शामिल होने का भी आपको सुनहरा मौका प्रदान कर रहा है।

5 रात और 6 दिन के इस टूर पैकेज का नाम 'THAILAND - WOMEN SPECIAL' टूर पैकेज है जिसमें आपको बैंकॉक और पटाया के प्रमुक पर्यटन स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। 1-8-2025 को भोपाल से कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से बैंकॉक के लिए 22:10 बजे प्रस्थान होगा।

2-2 रातों का आवास बैंकॉक और पटाया में आपके लिए रखा गया है। होटल में डेली ब्रेकफास्ट की सुविधा, 1 घंटे का पारंपरिक थाई मसाज, बैंकॉक में भारतीय रेस्टोरेंट में 01 लंच और 01 डिनर, पूरे दौरे के दौरान अंग्रेजी बोलने वाली महिला स्थानीय टूर गाइड आपकी मदद के लिए आपके साथ होगी।

खर्चे की बात करें तो डबल/ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति पैकेज की कीमत रु. 60900/- तय की गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931723, 9321901866, 9321901865 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article