यात्रा

5 Day Vacation in India from Delhi: दिल्ली से 5 दिन के ट्रिप के लिए कहां जाएं- ये जगहें आएंगी पसंद, कम बजट में मनाएं वेकेशंस

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 28, 2023, 04:53 PM IST

Where should I go for a 5 day vacation in India (दिल्ली से पांच दिन के ट्रिप के लिए कहां जाएं): आज के समय में हर कोई शख्स घूमने (Travel) को बेताब रहता है। मई में समर वेकेशंस आ रही हैं तो ऐसे में फैमिली के साथ एक लंबी छुट्टी प्लान कर सकते हैं। यहां जानें उन जगहों के बारे में जहां आप देश में दिल्ली से पांच दिन के टूर या ट्रिप के लिए जा सकते हैं।

Image

5 Day Vacation in India from Delhi: दिल्ली से 5 दिन के ट्रिप के लिए कहां जाएं- ये जगहें आएंगी पसंद, कम बजट में मनाएं वेकेशंस

Where should I go for a 5 day vacation in India (दिल्ली से पांच दिन के ट्रिप के लिए कहां जाएं): देश की राजधानी दिल्ली में रहने का अपना एक अलग ही मजा है। दरअसल दिल्ली (DELHI) से आप कई सारे राज्यों के कई सारे सुंदर-सुंदर शहर घूमने के लिए जा सकते हैं। आज के समय में हर कोई शख्स घूमने (Travel) को बेताब रहता है। नौकरी करने से लेकर कॉलेज या स्कूल पढ़ने वाले छात्र और यहां तक कि 60 साल से ऊपर के लोग जो नौकरी से रिटायरमेंट से चुके हैं, वह भी जमकर घूमते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली में रहते हैं और 5 दिन के लिए कहीं घूमने का प्लान (Tour Plan) कर रहे हैं, तो ये खबर एकदम आपके काम की है।

देश की राजधानी दिल्ली से 5 दिन के लिए घूमने के लिए इतनी सारी सुंदर और बढ़िया जगहें हैं जहां आप घूमने के लिए आसानी से जा सकते हैं। और सबसे बढ़िया बात ये है कि इन जगहों पर आप अपनी कार से भी जा सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली से 5 दिन के लिए घूमने की 7 बढ़िया और सुंदर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जा सकते हैं।

Where should I go for a 5-day vacation in India From New Delhi

Nainital Tourism : Delhi to Nainital Tour

दिल्ली से घूमने के लिए सबसे पास बढ़िया और सुंदर जगहों में से एक है नैनीताल। नैनीताल उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आता है और ये एक जिला भी है। अगर आप दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए आ रहे हैं तो आप यहां पूरे 5 दिन आसानी से घूम सकते हैं। नैनीताल के पास घूमने वाली बढ़िया जगहों में भीमताल, कैंची धाम, भवाली, मुक्तेश्वर, सातताल समेत कई सारी जगहें हैं। दिल्ली से नैनीताल की दूरी 315 किलोमीटर है और आप अपनी कार, टैक्सी, बस, ट्रेन से यहां पहुंच सकते हैं। हालांकि ट्रेन से आप काठगोदाम तक ही पहुंच पाएंगे। काठगोदाम से नैनीताल की दूरी 35 किलोमीटर है।

nainaital

nainaital

Dehradun Tourism : Delhi to Dehradun Tour

दिल्ली से 5 दिन के लिए घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है देहरादून। देहरादून घूमने की बढ़िया जगह के साथ ही उत्तराखंड की राजधानी भी है। यहां घूमने के लिए काफी बढ़िया जगहें हैं, जिसमें मसूरी सबसे फेवरेट जगह है। देहारदून घूमने वाला शख्स मसूरी घूमने के लिए जरूर जाता है। इस हिल स्टेशन पर कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक जैसी कई खूबसूरत जगह हैं। दिल्ली से देहरादून की दूरी 250 किलोमीटर है।

Shimla Tourism : Delhi to Shimla Tour

Shimla Tourism

Shimla Tourism

शिमला दिल्ली से घूमने के लिए एक और बढ़िया और सुंदर जगह है। साथ ही शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है। देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक शिमला के विचित्र कैफे, संग्रहालय समेत कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहां आप जा सकते हैं। शिमला के पास कई ऐसी सुंदर जगहें हैं, जहां आप 5 दिन आसानी से और मजे से घूम सकेंगे। शिमला घूमने का बढ़िया समय अक्टूबर से जून के महीने के बीच है। आप शिमला अपनी कार से भी जा सकते हैं, लेकिन आपका बता दें कि शिमला ट्रेन नहीं जाती है। दिल्ली से शिमला की दूरी 340 किलोमीटर है।

Binsar Tourism : Delhi to Binsar Tour

Binsar Tourism

Binsar Tourism

दिल्ली से घूमने के लिए बढ़िया और सुंदर जगहों में एक है बिनसर। उत्तराखंड में स्थित बिनसर लगभग 2,420 मीटर की ऊंचाई पर है और एक आसान ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है। बिनसर का प्रमुख आकर्षण जीरो पॉइंट से पहाड़ों का विहंगम दृश्य है। ये दर्शनीय स्थलों, पक्षियों को देखने, प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक आदर्श स्थान है। बिनसर के आसपास भी कई सारी ऐसी सुंदर और बढ़िया जगहें हैं, जहां आप पूरे 5 दिन आसानी से घूम सकते हैं। बिनसर आप अपनी कार, टैक्सी या बस के जरिए पहुंच सकते हैं। दिल्ली से बिनसर की दूरी करीब 400 किलोमीटर है।

Amritsar Tourism : Delhi to Amritsar Tour

दिल्ली से घूमने के लिए आप पंजाब के शहर अमृतसर भी जा सकते हैं। अमृतसर में सिख धर्म का सबसे पवित्र गुरुद्वारा स्वर्ण मंदिर है। अमृतसर को पंजाब के दिल का सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है और इसका बड़ा आध्यात्मिक महत्व है।

Golden Temple, Amritsar

Golden Temple, Amritsar

स्वर्ण मंदिर भी कई मंदिरों से घिरा हुआ है जैसे दुर्गियाना मंदिर और कई अन्य। अगर आप अमृतसर घूमने आते हैं तो आप आसानी से पूरे 5 दिन यहां घूम सकते हैं। अमृतसर आप ट्रेन, बस, टैक्सी या फिर अपनी कार से भी जा सकते हैं। दिल्ली से अमृतसर की दूरी 450 किलोमीटर है।

McLeodGanj Tourism : Delhi to McLeodGanj Tour

हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन मैक्लोडगंज दिल्ली से घूमने के लिए बढ़िया जगह है। दिल्ली से लगभग 474 किलोमीटर दूर स्थित इस खूबसूरत पहाड़ी शहर तक पहुंचने में लगभग 10-12 घंटे लगते हैं। मैक्लोडगंज एक सुरक्षित और आरामदायक छुट्टी वाली जगह है। मैक्लोडगंज में घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से पूरे दिन 5 घूम सकते हैं। मैक्लोडगंज में आप अपनी कार, बस, या फिर टैक्सी से ही पहुंच सकते हैं। पिछले काफी संख्या में टूरिस्ट मैक्लोडगंज आ रहे हैं।

Agra Tourism : Delhi to Agra Tour

दिल्ली से पास में घूमने वाली बढ़िया जगहों में एक है आगरा। आमतौर पर लोग आगरा ताजमहल देखने के लिए जाते हैं, लेकिन ताजमहल के अलावा भी आगरा के आस पास भी कई ऐसी दिलचस्प जगह हैं, जहां ताजमहल देखने के बाद जाया जा सकता है। ऐसी ही एक जगह है, अंगूरी बाग। अंगूरी बाग को शाहजहां ने साल 1637 में बनवाया था। दिल्ली से आगरा की दूरी 240 किलोमीटर है और यहां बस, ट्रेन, टैक्सी या फिर आपनी कार से आसानी से पहुंच सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article