Triund Trek Travel Guide: पहली बार ट्रेकिंग करने का बना रहे हैं प्लान? समझ लें त्रिउंड ट्रेक का पूरा रास्ता

Triund Trek Travel Guide: अगर आप पहली बार ट्रेकिंग का प्लान कर रहे हैं तो त्रिउंड ट्रेक आपके लिए उपयुक्त होगा। त्रिउंड ट्रेक की यात्रा रोमांच से भरी हुई होने के साथ ही लुभावने दृश्यों से भरी हुई है। लाइफ में कम से कम एक बार एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों को त्रिउंड ट्रेक की यात्रा जरूर करनी चाहिए। त्रिउंड ट्रेक की कंप्लीट ट्रैवल गाइड पर एक नजर डालते हैं।

Triund Trek Guide: दिल्ली और चंडीगढ़ से वीकेंड पर जाने के लिए अगर आप ट्रेक की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। आज हम आपको डिटेल में बताएंगे त्रिउंड ट्रेक से जुड़ी जानकारी जिसे अकेले करने के लिए सबसे आसान हिमालयी ट्रेक के रूप में भी देखा जा सकता है। कांगड़ा घाटी और बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला के लुभावने दृश्यों के साथ, यह यात्रा बेहद मनोरम होती है।

Triund Trek Guide

Triund Trek Guide

त्रिउंड का रास्ता छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला है। ओक के पेड़ों के बीच ताजगी भरी सैर से लेकर खड़ी चढ़ाई तक आपको इस ट्रैकिंग रूट पर सबकुछ देखने को मिलेगा। यह एक आसान ट्रेक है जहां धर्मशाला या मैक्लोडगंज से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

End of Feed