IRCTC Europe Tour Package: घूमना चाहते हैं यूरोप की द‍िलकश जगहों को, तो यहां देखिए आईआरसीटीसी का शानदार टूर पैकेज

IRCTC Europe Tour Package: यूरोप सदियों से सभ्यता का केंद्र रहा है। यहां के पर्वत, समुद्र तट, झीलें, जंगल और खुशनुमा वातावरण हमेशा से ही पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव देते आए हैं। अगर आप भी यूरोप की शानदार और फेमस जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं तो आज हम आपके ल‍िए आईआरसीटीसी का ऐसा टूर पैकेज लेकर आए हैं ज‍िससे आप अपने यूरोप जाने के सपने को पूरा कर सकते हैं। तो चल‍िए जानते हैं इसके बारे में।

IRCTC Tour Europe Package: यूरोप की सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता ने इसे दुनिया के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में शामिल किया है। ये देश न स‍िर्फ अपनी खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की लोक कला, जीवनशैली और खान-पान भी यात्रियों को एक अनोखा अनुभव देती है। यूरोप दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां प्राचीन रोम, पेरिस, लंदन और बार्सिलोना जैसे प्रतिष्ठित शहरों के साथ-साथ कई अन्य सुंदर शहरों और गांव भी हैं। यूरोप के हर कोने में प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम देखने को मिलता है। रोम की प्राचीन कला और स्मारक, वेनिस की रोमांटिक नहरें, और स्विट्जरलैंड की मनोरम वादियां केवल कुछ उदाहरण हैं जो हर यात्री को यहां आने के ल‍िए आकर्षित करती हैं। इन जगहों की भव्यता और अद्वितीयता पर्यटकों के दिल में हमेशा के लिए बस जाती हैं। अगर आप यूरोप की अद्भुत जगहों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। तो चल‍िए इस पैकेज की डिटेल्स को जानते और समझते हैं।

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

IRCTC Europe Tour Package Name (आईआरसीटीसी यूरोप टूर पैकेज का नाम)

जानकारी के मुताब‍िक आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF EUROPE EX BENGALURU है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको पेरिस, एम्सटर्डम, ब्रसेल्स, कोलोन, ज्यूरिख, इन्सब्रुक, वेनिस, पीसा, फ्लोरेंस, वैटिकन सिटी, रोम में घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड SBO19 है। इस पैकेज में आपको 12 रातों और 13 दिनों का ऑफर म‍िलेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 मई, 2025 को बैंगलुरु से हो रही है।

End of Feed