IRCTC Tour Europe Package: यूरोप की सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता ने इसे दुनिया के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में शामिल किया है। ये देश न सिर्फ अपनी खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की लोक कला, जीवनशैली और खान-पान भी यात्रियों को एक अनोखा अनुभव देती है। यूरोप दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां प्राचीन रोम, पेरिस, लंदन और बार्सिलोना जैसे प्रतिष्ठित शहरों के साथ-साथ कई अन्य सुंदर शहरों और गांव भी हैं। यूरोप के हर कोने में प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम देखने को मिलता है। रोम की प्राचीन कला और स्मारक, वेनिस की रोमांटिक नहरें, और स्विट्जरलैंड की मनोरम वादियां केवल कुछ उदाहरण हैं जो हर यात्री को यहां आने के लिए आकर्षित करती हैं। इन जगहों की भव्यता और अद्वितीयता पर्यटकों के दिल में हमेशा के लिए बस जाती हैं। अगर आप यूरोप की अद्भुत जगहों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। तो चलिए इस पैकेज की डिटेल्स को जानते और समझते हैं।
IRCTC Europe Tour Package Name (आईआरसीटीसी यूरोप टूर पैकेज का नाम)
जानकारी के मुताबिक आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF EUROPE EX BENGALURU है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको पेरिस, एम्सटर्डम, ब्रसेल्स, कोलोन, ज्यूरिख, इन्सब्रुक, वेनिस, पीसा, फ्लोरेंस, वैटिकन सिटी, रोम में घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड SBO19 है। इस पैकेज में आपको 12 रातों और 13 दिनों का ऑफर मिलेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 मई, 2025 को बैंगलुरु से हो रही है।
IRCTC Europe Tour Package Price (आईआरसीटीसी यूरोप टूर पैकेज का दाम)
इस टूर पैकेज के दाम की बात करें तो, अकेले सफर करने के लिए आपको 4, 60,000 रुपए किराया देना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 3,79,000 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 3,76,500 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। इस पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा खाने-पीने और ठहरने के लिए होटल का बंदोबस्त भी आईआरसीटीसी द्वारा ही किया जाएगा।
