रील बनाने के शौकीन न जाएं केदारनाथ, बिना दर्शन के होना पड़ेगा वापस, जानें क्या है नया नियम?

इस साल 2 मई से केदारनाथ मंदिर के दर्शन शुरु कर दिए जाएंगे। भगवान शंकर को समर्पित ये मंदिर दुनिया भर के लोगों को अपना तरफ आकर्षित करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार केदारनाथ का दर्शन करने वाले लोग वहां फोटो और वीडियो नहीं ले पाएंगे। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से...

भगवान शंकर का पावन धाम केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड में मौजूद एक विश्व विख्यात और प्राचीन मंदिर है। जहां दर्शन के लिए हजारों लोग रोजाना पहुंचते हैं। इस साल यानी 2025 में केदारनाथ मंदिर के पट 2 मई के दिन लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। ऐसे में यदि आप भी केदारनाथ के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ नियमों को जरूर जान लेना चाहिए। केदारनाथ जानकर रील बनाने वाले लोग अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। जी हां रील और वीडियो बनाने के लिए केदारनाथ जाने वाले लोगों पर कड़ा एक्शन लेते हुए केदारनाथ मंदिर प्रशासन ने रोक लगा दी है। आइए जानते हैं क्या है केदारनाथ प्रशासन का ये नया नियम?

Kedarnath temple new rule About Mobile

मोबाइल फोन और कैमरा पर लगाई रोक

अब तक आपने केदारनाथ दर्शन करने गए लोगों की खूब सारी रील सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई देखी होंगी। तो कुछ अपने पालतू जानवरों को साथ में ले जाकर मंदिर के सामने वीडियो बनाते थे। ऐसा करने से उन्हें लाखों लाइक्स और फॉलोवर्स भी मिल जाते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने वालो पर अब सरकार ने पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। मंदिर परिसर के लगभग 30 मीटर के एरिया में मोबाइल फोन और कैमरे के यूज पर पूरी तरह बैन कर दिया गया है।

End of Feed