IRCTC Jagannath Dham Yatra Package: जगन्नाथ पुरी एक ऐसी जगह है, जहां पर हर कोई जाना चाहता है। लेकिन चूंकि यहां जाने के लिए बजट ज्यादा चाहिए इसलिए फैमिली के साथ कोई भी यहां जाने के लिए जल्दी प्लान नहीं बना पाता है। अगर आप जगन्नाथ पुरी जाने की इच्छा रखते हैं तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी ने आपका काम आसान कर दिया है। आईआरसीटीसी के पास जगन्नाथ पुरी के लिए एक धमाकेदार टूर पैकेज है, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।
क्या है पैकेज का नाम
इस ट्रैवल टूर पैकेज का नाम PURI JAGANNATH DHAM YATRA-CONFIRMED TICKET- VANDE BHARAT (EHR128) है। इस पैकेज में आप 4 दिन और 3 रातों के लिए जगन्नाथ धाम में रहेंगे। बता दें कि ये एक ट्रेन टूर पैकेज है, जिसमें आप वन्दे भारत से यात्रा करेंगे।
कहां-कहां घूम सकेंगे
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के जरिए आप चिलिका, कोणार्क और पुरी के दर्शन कर सकते हैं। सबसे पहले दिन आपको हावड़ा स्टेशन जाना होगा और वहां से आप वन्दे भारत ट्रेन से सीधा पुरी पहुंचेगे। दूसरे दिन नाश्ता करके आप चिलिका घुमेंगे। वहीं तीसरे दिन कोणार्क मंदिर के दर्शन होंगे। आखिर दिन लिंगराज के दर्शन करवाकर भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन लाया जाएगा और फिर आप वहां से वापस वन्दे भारत से ही हावड़ा आ जाएंगे।
कितने पैसे होंगे खर्च
अगर आप SL क्लास में दो लोगों के लिए बुक कर रहे हैं तो इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको 22990 रुपये खर्च करने हैं। वहीं तीन लोगों की बुकिंग के लिए 19690 रुपये होंगे खर्च। अगर आप 3AC से यात्रा करना चाहते हैं तो आपको दो लोगों की बुकिंग के लिए 26950 रुपये देने होंगे। अगर बुकिंग तीन लोगों के लिए करनी है तो आपकी जेब से 21450 रुपये खर्च होंगे।
