Kailash Mansarovar Yatra: जान लें बड़े सवाल का जवाब, एक बार में इतने लोग कर सकते हैं यात्रा

Kailash Mansarovar Yatra Group Size: दुनिया की सबसे पवित्र यात्रा में से एक कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अगर आप जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। इस आर्टिकल में आपको एक बार में कितने लोग यात्रा कर सकते हैं इसका जवाब दिया गया है।

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा भारतीयों के लिए विशेष महत्व रखती है। लंबे समय बाद एक बार फिर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है ऐसे में इसको लेकर श्रद्धालुओं के मन में तमाम तरीके के सवाल घूम रहे हैं। मालूम हो कि हर साल एक सीमित संख्या में तीर्थयात्रियों को कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुमति दी जाती है। ऐसे में कैलाश बड़ा सवाल ये है कि एक बार में कितने लोग यात्रा कर सकते हैं?

कैलाश मानसरोवर यात्रा बैच में करवाई जाती है। भारत सरकार द्वारा आयोजित यात्रा में सालाना लगभग 1000-1500 तीर्थयात्री शामिल हो सकते हैं जिसमें आमतौर पर 60-100 लोगों का एक बैच होता है। लगभग 21 से 25 दिन तक चलने वाली ये यात्रा मई से सितंबर के बीच होती है।

End of Feed