यात्रा

Jatayu Cruise in Ayodhya: जटायु क्रूज से करें अयोध्या दर्शन, देखें टिकट की कीमत, क्रूज के टाइम, सेवाओं आदि की जानकारी

Jatayu Cruise Ayodhya Booking Online: पावन अयोध्या नगरी के दर्शन के लिए जटायु क्रूज की शुरूआत की गई है। सरयू नदी से आप राम नगरी के दर्शनों का आनंद ले सकते हैं। यहां देखें अयोध्या के जटायु क्रूज की टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें, जटायु क्रूज के टिकट की कीमत, जटायु क्रूज के टाइम की जानकारी हिंदी में।

Image

Jatayu Cruise Important Information

Jatayu Cruise Ayodhya Booking Online: भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित पवित्र शहर अयोध्या है। यह सरयू नदी के तट पर बसा है। इसे रामनगरी भी कहा जाता है। इस पवित्र नगरी के दर्शन के लिए जटायु क्रूज की शुरूआत हाल ही में की गई है। यहां से आप सरयू नदी की सैर करते हुए अयोध्या के दर्शन कर सकते हैं और साथ ही श्री राम के जीवन के बारे में भी जान सकते हैं।

क्या है जटायु क्रूज

सरयू नदी पर जटायु क्रूजसेवा हाल ही में शुरु हुई है। यह दो मंजिला जहाज है, जो 45 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा है। जटायु क्रूज पूरी तरह वातानुकूलितजहाज है और इसका निर्माण गुजरात में हुआ है। यह दिल्ली के रास्ते अयोध्या पहुंचा है।

जटायु क्रूज को नाम कैसे मिला

जटायु क्रुज का नाम हिंदू महाकाव्य रामायण में वर्णित प्रसिद्ध पक्षी के नाम पर रखा गया है। यह जहाज यात्रियों को सरयू नदी के किनारे एक रमणीय यात्रा पर ले जाएगा। इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए और आंगतुकों के अनुभव को खूबसूरत बनाने के लिए एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसमें भगवान राम और अयोध्या की कहानी आप सुन सकेंगे।

जटायु क्रूज की खास बातें

  • जटायु क्रूज का शुरूआती पॉइंट सरयू का नया घाट होगा और यही समापन पड़ाव भी है।
  • जटायु क्रूज कुल 18 किलोमीटर की यात्रा करेगा।
  • जटायु क्रूज की यात्रा में डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा।
  • जटायु क्रूज में एक बार में 70 यात्री सवार हो सकते हैं।
  • जटायु क्रूज डबल इंजन वाला है और से 3 से 4 फुट पानी में भी आराम से चलेगा।
  • जटायु क्रुज सेवा की कीमत प्रति व्यक्ति 300 रुपये रखी गई है।
  • जटायु क्रूज के लिए पहली यात्रा सुबह 4:30 बजे शुरू होती है।

Jatayu Cruise Ticket price

जटायु क्रूज सेवा के टिकट की कीमत 300 रुपये प्रति व्यक्ति है। इस यात्रा में क्रूज पर आने वालों के हल्के जलपान की व्यवस्था की गई है।

Jatayu cruise Timing (जटायु क्रूज समय सारिणी)

  • जटायु क्रूज सेवा के लिए एक दिन में 4 निर्धारित समय हैं जो इस प्रकार हैं :
  • पहली यात्रा सुबह 4:30 बजे निकलती है और 6:30 बजे समाप्त होती है।
  • दूसरी यात्रा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलती है।
  • तीसरी यात्रा शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलती है।
  • शाम ढलने के साथ ही यह यात्रा और मनमोहक हो जाती है। अंतिम यात्रा शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलती है। रात का माहौल और उस पर से आकर्षक लाईट इस यात्रा में चार चांद लगा देते है।

Jatayu cruise Tickets

जटायु क्रूज की सैर करनी हों तो फिलहाल घाट से टिकट ली जा सकती हैं। जल्द ही हम आपको और तरीकों से भी टिकट बुक करवाने के बारे में जानकारी देंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article