IRCTC के विस्टाडोम कोच में परिवार संग घूम आएं Assam की खूबसूरत वादियां, देखें कम खर्च में कैसे कर सकते हैं नॉर्थ ईस्ट की बढ़िया लग्जरी ट्रिप

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 2, 2023, 11:37 AM IST

IRCTC Hills of Assam Vistadome Package: परिवार या फ्रेंड्स के साथ भारत में ही किसी शानदार लग्जरी वाले सफर पर जाने का मन है, तो नॉर्थ ईस्ट का चक्कर लगाना बेहतरीन हो सकता है। कम खर्च में असम की घाटियों में लग्जरी से भरपूर समय बिताना है, तो आईआरसीटीसी का असम, हाफलोंग, उमरांगसो विस्टाडोम टूर पैकेज झटपट बुक कर लें। देखें ट्रिप की कीमत, तारीख और अन्य जानकारी

IRCTC Enchanting Hills of Assam Vistadome Package: आने वाली छुट्टियों में लग्जरी वाला ट्रैवल करने का मन है, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) के विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) की बुकिंग एकदम बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। वहीं प्रकृति के अक्स में अपने परिवार का हाथ थामे किसी शांत जगह की सैर करने का मजा ही कुछ और है। इसलिए अगर आप भी परिवार संग किसी शांत, सौम्य और शुद्ध वातावरण वाली जगह पर विजिट करना चाहते हैं, तो नॉर्थ ईस्ट (North East) आपको बेशक कभी निराश नहीं करेगा। किफायती कीमत में नॉर्थ ईस्ट के सैर सपाटे का आनंद लेने की ख्वाहिश है, तो भारतीय रेलवे का हिल्स ऑफ असम टूर पैकेज आपके बड़े काम का हो सकता है।

Irctc, IRCTC rail tour package, Irctc enchanting hills of assam, vistadome tour package

Irctc vistadome rail tour package to enchanting hills of assam

3 दिन और 2 रातों वाले इस छोटे से लग्जरी वीकेंड गेट अवे के तहत आपको आईआरसीटीसी के खास विस्टाडोम कोच में ट्रेवल करने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस पैकेज के साथ आप असम की खूबसूरती को करीब से देख मंत्रमुग्ध हो सकते हैं। आईआरसीटीसी के एंचांटिंग हिल्स ऑफ असम विस्टाडोम टूर पैकेज के तहत आपको कम खर्च में लग्जरी ट्रेवलिंग करने का मौका मिलेगा, इस पैकेज के तहत आप असम, हाफलोंग, उमरांगसो और उसके आस पास के हिल स्टेशंस की सैर कर सकते हैं। जहां आपको नदी, पहाड़, झरने, प्रकृति और हरियाली का ऐसा मनमोहक रूप देखने को मिलेगा, जैसा कहीं और कभी न देखा हो। तो फिर इंतजार किस बात का है, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर झट से इस होलिडे रेल टूर पैकेज की बुकिंग कर लें। यहां देखें टूर का प्लान और टूर से जुड़ी अन्य सभी जरूरी जानकारियां।

End of Feed