यात्रा

गर्लफ्रेंड संग कर आएं तमिल नाडु के Hill Stations की शानदार सैर, किफायती डील्स के लिए IRCTC के इस पैकेज की बुकिंग रहेगी बेस्ट

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 1, 2023, 01:45 PM IST

IRCTC Chennai-Ooty-Mudumalai tour Package: गर्लफ्रेंड संग कहीं रोमांटिक समय बिताने का मन है, तो तमिल नाडु के ऊंटी और मुदुमलाई हिल स्टेशन्स बेस्ट हो सकते हैं। किफायती कीमत में अगर 5 दिन का सुकून वाला सफर करना है, तो आईआरसीटीसी के चैन्नई-ऊटी-मुदुमलाई टूर पैकेज की बुकिंग अभी से ही कर लें। यहां देखें टूर की तारीख, कीमत और अन्य जरूरी जानकारियां

Image

IRCTC holiday rail tour package for chennai ooty mudumlai coonoor

IRCTC Chennai-Ooty-Mudumalai tour Package: तमिल नाडु की मंत्रमुग्ध करने वाली खूबसूरती के किस्से दुनिया भर में मशहूर हैं। नदी, पहाड़, झरने, जंगल, जीव-जंतुओं से लबरेज देश का दक्षिणी छोर सैर सपाटे के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर आप भी इन छुट्टियों में गर्लफ्रेंड या पत्नी संग किसी रोमांटिक गेट अवे पर जाना चाहचे हैं, तमिल नाडु के हिल स्टेशन्स जरूर विजिट किए जा सकते हैं। जहां जाकर आप शोर शराबे और तनाव वाली जिंदगी का दामन छोड़, पार्टनर के हाथों में हाथ डाले कुछ सुकून के पल गुजार सकते हैं। बजट में अगर आप हैसल फ्री सफर प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का चैन्नई, ऊटी, मुदुमलाई होलिडे टूर पैकेज आपके लिए बहुत काम का हो सकता है।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आप मात्र 7900 रुपये में ऊटी, मुदुमलाई, कन्नूर आदि हिल स्टेशंस की सैर कर सकेंगे। न केवल घूमना फिरना बल्कि पैकेज के अंतर्गत ही आपको ट्रेन की टिकट बुकिंग, रहने के लिए होटल समेत खाने पीने की उत्तम व्यवस्था और घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 5 दिन और 4 रातों वाले इस सफर की बुकिंग करने पर आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। और तो अगर आप गर्लफ्रेंड या पार्टनर के साथ एकांत में कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के सपने बुन रहे हैं, तो फिर ये टूर पैकेज आपके लिए ही बना है। आप इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं, यहां देखें पैकेज से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां।

ऊटी-मुदुमलाई टूर पैकेज Start Date

आईआरसीटीसी के खास चैन्नई-ऊटी-मुदुमलाई टूर पैकेज की शुरुआत 6 अप्रैल 2023 से होगी। 5 दिन और 4 रातों वाले इस सफर में आप रेल और कार के माध्यम से तमिल नाडु के खूबसूरत हिल स्टेशंस में कुछ दिन गुजार हसीन पलों और यादों का पिटारा तैयार कर सकते हैं। गर्लफ्रेंड या पत्नी को किसी प्यारी जगह घूमाने लेकर जाने का मन है, तो ये पैकेज आपके लिए बड़ा काम का हो सकता है। हर गुरुवार के दिन से इस पैकेज की शुरुआत होती है, जिसकी आप अपनी सुविधा के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं।

ऊटी-मुदुमलाई टूर पैकेज Route And Destinations

ऊटी मुदुमलाई तौर पैकेज के तहत होने वाली ट्रिप की शुरुआत 6 अप्रैल को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से होगी। पैकेज के साथ आपको नीलगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर और 3 AC कोच दोनों की टिकट उपलब्ध करवाई जाएगी। चेन्नई से मेट्टूपालयम पहुंचने के बाद यात्रियों को कार से ऊटी के लिए रवाना किया जाएगा, पूरा दिन ऊटी की सैर और खाने पीने की सुविधा पैकेज के साथ मिलेगी। टूर पैकेज में आपको ऊटी, मुदुमलाई और उसके आस पास के नदी, पहाड़, झरने, शूटिंग लोकेशंस, वाइल्डलाइफ सेंचुरी, एलीफेंट कैंप, जंगल राइड आदि की सैर करवाई जाएगी। पैकेज में आपको कन्नूर की टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर भी ले जाया जाएगा।

आईआरसीटीसी ऊटी-मुदुमलाई टूर पैकेज Ticket Price And Booking Details

Category 1-3 Pax (Indica)Single SharingDouble SharingTriple SharingChild with Bed (5-11 yrs)Child Without Bed
Standard20,750 रुपए10,860 रुपए8300 रुपए4550 रुपए3700 रुपए
Indica कार के अलावा अगर आप Innova गाड़ी की बुकिंग करते हैं, तो कीमत में बदलाव होगा। Innova में आप कुल 4-6 लोग होंगे, जिन्हें एक साथ सफर करने का मौका मिलेगा। तो अगर आप इनोवा गाड़ी की बुकिंग करते हैं, तो पैकेज की कीमत कुछ इस प्रकार रहेगी (प्रति व्यक्ति) -

तीन लोगों के साथ रहने के लिए - 7900 रुपए

बच्चे के लिए बेड के साथ - 6400 रुपए

बच्चे के लिए बिना बेड के - 5550 रुपए

अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article