IRCTC Tour Package: सर्दियां खत्म होने से पहले एक बार जरूर कर लें माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC ने लांच किया सस्ता और शानदार पैकेज

IRCTC आपके लिए माता वैष्णो देवी के दर्शन का एक सस्ता और अच्छा पैकेज लेकर आया हैं। दिल्ली से माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए तैयार किया गया ये टूर पैकेज आपको माता के दर्शन आराम से करा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

अपनी तरह-तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए साल भर भक्त माता के दर्शन करने अलग-अलग यात्रा के माध्यम से पहुंचते रहते हैं। वहीं माता भी अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं। सर्दियों का सीजन खत्म होने को है और आपने अभी तक कहीं घूमने का प्लान प्लान नहीं बनाया है। तो आज हम आपके लिए माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आए हैं। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC के द्वारा बनाया गया ये यात्रा पैकेज काफी किफायती दामों में आपको यात्रा करने का मौका देता है। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज और यात्रा में क्या-क्या होगा शामिल?

irctc tour package

क्या है पैकेज की डिटेल्स?

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए IRCTC के द्वारा तैयार किए गए इस शानदार पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इस टूर पैकेज का कोड NDR01 रखा गया है। इस पैकेज से आप अपने दिल्ली से निकलकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। इस पैकेज के साथ अपनी ट्रिप प्लान कर आप बहुत आरामदायक तरीके से माता के दर्शन कर पाएंगे।

End of Feed