यात्रा

IRCTC Tour Package: गर्लफ्रेंड के साथ विदेश घूमकर सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने वैलेंटाइन डे को आपके लिए बेहद खास बनाने का इंतजाम कर लिया है। आईआरसीटीसी की तरफ से नया इंटरनेशनल पैकेज लॉन्च कर दिया गया है जिसके तहत आपको बैंकॉक और पटाया की सैर करवाई जाएगी। गर्लफ्रेंड के साथ आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Bangkok Tour Package: आईआरसीटीसी ने वैलेंटाइन डे स्पेशल ट्रेजर और थाईलैंड एक्स मुंबई नाम से नया और बेहद शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। वैलेंटाइन डे को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए इस पैकेज को डिजाइन किया है जहां आप गर्लफ्रेंड के साथ कम खर्चें में शानदार यात्रा का मजा ले सकें। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें आपको थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया की सैर करवाई जाएगी।

वैलेंटाइन डे से ठीक पहले वैलेंटाइन वीक पर 12 फरवरी 2025 को 00:10 बजे मुंबई से प्रस्थान होगा। 05:45 बजे बैंकॉक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगमन। एयरपोर्ट पर स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा आपको गाइड कर दिया जाएगा। होटल में चेक-इन और दोपहर के भोजन के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी।

बैंकॉक और पटाया में शानदार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल है। 14.02.2025 को वैलेंटाइन डे पर आपके लिए स्पेशल गाला डिनर का भी आयोजन किया गया है जो आपका दिन बना देगा।

खर्चे की बात करें तो डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 66800 रुपए आएगा। वहीं ट्रिपल शेयरिंग में भी प्रति व्यक्ति खर्चा 66800 रुपए तय किया गया है। आप सोलो ट्रैवल भी कर सकते हैं इसके लिए आपको 77370 रुपए खर्च करने होंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर कॉल या वॉट्सएप कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article